Close

‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बीच गुरुद्वारे पहुंचे रणबीर कपूर, दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद (Ranbir Kapoor visits Delhi’s Bangla Sahib after Ramayana’s box-office success, offers prayers, seeks blessings)

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1755 करोड़ की कमाई कर ली है. फ़िल्म में भगवान ‘राम’ का किरदार निभाकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दुनियाभर में वाहवाही लूट रहे हैं. फ़िल्म की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणबीर कपूर दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब (Ranbir Kapoor visits Delhi’s Bangla Sahib) पहुंचे और मत्था टेककर दर्शकों के बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया.

गुरुपर्व के अगले दिन यानी कल बुधवार को  रणबीर कपूर दिल्ली पहुंचे. उनके साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) भी मौजूद थे. दिल्ली पहुंचकर उन्होंने बंगला साहिब में अरदास की और वाहेगुरू जी का शुक्रिया अदा किया. बंगला साहिब से रणबीर की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और मेकर्स गुरुद्वारे के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ मत्था टेका, अरदास की और बाद में गुरुद्वारा परिसर में तस्वीरें भी खिंचवाईं.  पूरी टीम ने  ‘रामायण पार्ट 1’ को मिल रही लगातार सफलता और दुनियाभर के दर्शकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने फिल्म और टीम की बेहतरी के लिए भी प्रार्थना की.

इस दौरान रणबीर का सादगी भरा लुक भी लोगों को बेहद पसंद आया. सिर पर केसरी पटका बांधे लाइट ब्लू कुर्ते, नेहरू जैकेट में रणबीर कपूर ने लुक से लोगों का दिल जीत लिया. रणबीर की इन तस्वीरों पर फैंस अब प्यार लुटा रहे हैं और इतनी सक्सेस के बावजूद एक्टर की विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं.

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा व यश के निर्माण में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले दिन से ही देश-विदेश में धूम मचा रखी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ‘रामायण: पार्ट 1’ ने ऑस्कर 2027 (Ramayana in Oscars 2027) की विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है.

Share this article