संगीत के जादूगर पंचम दा को आज भी म्यूज़िक इंडस्ट्री का गुरु माना जाता है. म्यूज़िक के साथ जो एक्सपेरिमेंट्स उन्होंने किए हैं, वो शायद ही किसे ने किए होंगे. संगीतकार एस. डी बर्मन के बेटे आर.डी.बर्मन यानी पंचम दा संगीत की दुनिया में तब क्रांति ले आए, जब उन्होंने गानों में अलग तरह की आवाज़ें, म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स से अलग-अलग तरह की धुनें बनाने लगे. पंचम दा ने ऐसा संगीत बनाया, जिसकी कल्पना किसेे ने नहीं की थी. महज़ नौ साल की उम्र में अपना पहला गाना कंपोज़ करने वाले पंचम दा ने कैबरे को भी अपने गाने के ज़रिए एक नई पहचान दी. उन्होंने अपने 33 साल के करियर में हर तरह का संगीत बनाया और आज की जेनेरेशन के लिए एक मिसाल कायम कर गए. बॉलीवुड में पंचम दा के नाम से मशहूर आर.डी.बर्मन को यह नाम दिया अशोक कुमार ने, जब उन्होंने बर्मन साहब को संगीत के पांचों सुर सा रे गा मा पा… गाते हुए सुना. उनकी आख़िरी फिल्म रही 1942 ए लव स्टोरी, जिसके गानों ने सबके दिलों को एक बार फिर छू लिया था. 4 जनवरी 1994 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके गाने हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे.
आज पंचम दा की बर्थ एनीवर्सरी है. आइए, उन्हें याद करते हुए उनके कुछ बेहतरीन गाने देखते हैं.
फिल्म- इजाज़त
फिल्म- अलग-अलग
फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा
फिल्म- कटी पतंग
https://www.youtube.com/watch?v=wNXzXEDE9zw
फिल्म- अमर प्रेम
https://www.youtube.com/watch?v=95UdAo4JdJI
फिल्म- आंधी
फिल्म- हम किसी से कम नहीं
फिल्म- कारवां
फिल्म- शोले
https://www.youtube.com/watch?v=6PCxTGZynpo
फिल्म- आप की कसम
https://www.youtube.com/watch?v=XkKUpvkzTgg
