छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 (Big Boss 20) सितंबर 6 से शुरू हो गया है. शो में आए 16 कंटेस्टेंट्स ने 3 डिवोर्सी है. जिनका हाल फिलहाल डिवोर्स हुआ है. उनसे मिलने के बाद माही विज (Mahi Vij) ने बिग बॉस 20 को ‘डिवोर्सी स्पेशल’ (Big Boss 20 – Divorce Special) बताया है.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के पहले दिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और बहस शुरू हो गई है. सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से उनकी पर्सनल लाइफ, उनके रिश्तों और अफेयर्स को लेकर बातें कर रहे थे. इन सबके बीच माही विज ने ईशा रिखी और मैरी कॉम से बातें करने के बाद बिग बॉस 20 को डाइवोर्सी स्पेशल कहा. अपने इस बयान के बाद माही विज सुर्खियों में आ गई.

शो में ईशा माही से पूछती है कि उन्हें कैसी बातें करना पसंद है, तो माही कहती कि उन्हें गॉसिप करना अच्छा लगता है. माही सभी कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए ईशा से कहती हैं – मुझे बताओ कि बाहर किसका किसके साथ अफेयर है. सेट पर तीन तो डिवोर्सी आ रखी हैं, तू, मैं और वो बॉक्सर (मैरी कॉम). सेकंड इनिंग्स तो हमारी चल रही है. ये डिवोर्सी स्पेशल है.

माही ईशा से पूछती कि वे बिग बॉस में क्यों आईं ? ईशा कहती है – लोग मुझे पहचानते नहीं हैं. क्योंकि मैं हमेशा थोड़ी प्राइवेट रही हूं. माही तुरंत ईशा को टोकते हुए कहती हैं – आप पिछले 2 महीनों से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. ईशा ने कहती हैं – मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे किसी की गर्लफ्रेंड या पत्नी के तौर पर पहचाने. मैं अपने नाम और काम से अपनी पहचान बनाना चाहती हूं.

माही मैरी कॉम से भी उनके तलाक के बारे में बात करने की कोशिश करती है पर मैरी इस बारे में बात करने से मना कर देती है. माही की यह बात ईशा को अच्छी नहीं लगती. वह माही से कहती है कि जब मैरी इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती है तो वह बार-बार क्यों इस बारे में बात कर रही है.
