Close

श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग एंजॉय की ‘छोटी सी छुट्टी’, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें (Shraddha Kapoor Enjoys ‘Chhoti Si Chutti’ With Boyfriend Rahul Mody, Photos)

ईथा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के रिलेशनशिप (Rumours of Shraddha Kapoor and Rahul Mody’s relationship) की खबर सबसे पहले साल 2024 में उस समय चर्चा में आई थी. जब उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ डिनर डेट (Dinner Date) पर जाते हुए स्पॉट किया गया

Shraddha Kapoor

आजकल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन को झलक दिखाई है. इन तस्वीरों में आप श्रद्धा कपूर हॉलिडे का मजा लेती हुईं, कैमरे के सामने पोज देते हुए, ट्रिप के दौरान रिलेक्स्ड वाइब में डूबी हुई लग रही ही है.

Shraddha Kapoor

बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग हॉलिडे पर निकली श्रद्धा कपूर अपने हॉलिडे के अनौपचारिक पलों को शेयर करते हुए बेहद खुश नज़र आ रही है.

Shraddha Kapoor

फोटोज की इस सीरीज में से एक फोटो में श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं. इस फोटो में राहुल लाइब्रेरी के अंदर बैठकर किताब पढ़ते हुए दिख रहे हैं.Shraddha Kapoor

मज़े की बात है कि एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने वेकेशन की लोकेशन के बारे कोई डिटेल शेयर नहीं की है. इस फोटो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. फोटो डायरी को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है – छोटी-सी छुट्टी तो बनती है न ??

Shraddha Kapoor

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का रिश्ता साल 2024 के शुरू में आया था. डिनर डेट पर निकले कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया था. उसके बाद कई बार दोनों को पब्लिक प्लेस पर देखा गया.

Share this article