
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हो गए है 50 साल के. वैसे ये बात मानने मुश्किल है, क्योंकि उनकी फिटनेस को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि वो 50 के हो गए हैं. अक्की बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. एक बाद एक लगातार हिट फिल्में देने वाले अक्षय ने अपने बर्थडे पर ख़ुद को टि्वटर पर बेहद ही अलग अंदाज़ में विश किया. उन्होंने अपनी लाइफ को समय के ज़रिए कुछ ऐसे बयां किया. अक्षय ने लिखा, 5 दशक, 600 मिनट, 2,067 हफ़्ते, 18,250 दिन, 4,38,000 घंटे, 2,62,80,000 मिनट्स.

यह भी पढ़ें: हैप्पी बर्थ डे आशा ताई, देखें उनके टॉप 10 गाने
अपनी गोल्डन जुबली पर अक्षय ने अपनी अगली फिल्म गोल्ड का पोस्टर भी शएयर किया है. अक्षय की बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी काफ़ी हटकर है. भारत के आज़ाद होने के बाद साल 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलंपिक गेम्स में भारत ने पहली बार मेडल जीता था, उसकी कहानी बयां करेगी फिल्म गोल्ड. देखें ये पिक्चर.

मेरी सहेली की ओर से अक्षय कुमार को ए वेरी हैप्पी बर्थडे.
