Close

Delhi Pollution: वरुण, परिणीति और विजेंदर सिंह भी हैं दिल्ली के प्रदूषण से परेशान (Varun, Parineeti, Vijender Singh Express Concern Over Delhi Smog)

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution)  इतना बढ़ गया है कि लोग अब इसकी वजह से बीमार होने लगे हैं. आम इंसान के साथ सेलिब्रिटीज़ पर भी इसका असर पड़ रहा है. दिल्ली में प्रदूषण की वजह से स्मॉग (Smog) इतना बढ़ गया है कि 10 कदम आगे तक भी कुछ नहीं दिख रहा. जहां धुंध की वजह से कई एक्सीडेंट्स हो रहे हैं, तो वहीं दिल्ली की ज़हरीली हवा ने लोगों का सांस लेना भी मुश्किल कर रखा है.

Delhi Pollution smog

वरुण ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह समय दोष देने का नहीं, बल्कि बदलाव करने का है. मैं दिल्ली से बेहद प्यार करता हूं और दिल्ली का ऐसा हाल देखकर दिल टूट जाता है. छोटे-छोटे स्टेप्स लेकर हम इससे बाहर आ सकते हैं. पॉलिटिक्स को साइड में रखकर आइए साथ मिलकर सबको दिखाते हैं कि दिल्ली कितनी ख़ूबसूरत है.

https://www.instagram.com/p/BbO-aYyncpN/?taken-by=varundvn

वरुण ने इस वीडियो के अलावा एक सेल्फी भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ” ‘मैंने यह सेल्फी इसलिए क्लिक की है, ताकि मैं आप सबको दिखा सकूं कि स्मॉग कैसा दिखता है.” साथ ही वरुण ने लिखा कि एक-दूसरे या सरकार पर इल्ज़ाम लगाने से अच्छा है हम ख़ुद को बदलें. इट्स टाइम वी गो ग्रीन.

https://www.instagram.com/p/BbOGLcPnTKz/

परिणीति चोपड़ा ने भी चेहरे पर मास्क लगाकर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “दिल्ली में दो दिन शूट करने के बाद मेरे चेस्ट, सिर और गले में दर्द हो रहा है. मुझे यक़ीन नहीं होता कि अब बात हाथ से इतनी निकल चुकी है कि इंसानों को सांस लेने के लिए हवा भी नहीं है. बच्चों और बूढ़ों का क्या हाल होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. हम अपने प्लानेट के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं.”

https://www.instagram.com/p/BbOtC4ql0Kv/?taken-by=parineetichopra

यह भी पढ़ें: मॉमी मीरा ने शेयर की बिटिया मीशा की Cutest Pic, देखें मीशा के कुछ और पिक्स

विजेंदर सिंह, सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर ने भी दिल्ली की ज़हरीली हवा के बारे में सोशल मीडिया पर जमकर लिखा है.

मौसम विभाग का कहना है कि ये समस्या 3-4 दिन चल सकती हैं. धुंध और प्रदूषण की वजह से स्कूलों को भी रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.

[amazon_link asins=’B00IIIKWD6,B0146DETH6,B017D0LGYS,B01AJI0QRO,B01CHNUONA’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’998e119f-c541-11e7-8f28-7d9dbd8551f0′]

Share this article