
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हुए एक-दूसरे के. दोनों ने इटली में शादी कर ली है. जैसे ही दोनों ने टि्वटर के ज़रिए ये बाद शेयर की, उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं.
अनुष्का ने विराट के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज हमने हमेशा एक-दूसरे के साथ प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया है. आपके साथ ये ख़बर शेयर करते हुए हम बहुत ही ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. ये ख़ूबसूरत दिन परिवार, फैन्स और शुभचिंतको के प्यार, सपोर्ट की वजह से और भी ख़ास हो गया है. थैंक्यू हमारे सफ़र का इतना अहम् हिस्सा बनने के लिए.”
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
इसके बाद बिग बी ने दोनों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “अनुष्का और विराट…प्यार और बधाइयां इस ख़ास दिन के लिए. हमेशा साथ रहें.”
Anushka & Virat .. love and wishes for this auspicious day .. togetherness always !!🌺🌷🌹 https://t.co/q0DJEtlFJn
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 11, 2017
शाहरुख खान ने लिखा, “अब ये हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी. आप दोनों को मेरी तरफ़ से प्यार.”
Ab yeh hui na real Rab Ne Bana Di Jodi. My love to both @AnushkaSharma & @imVkohli May God bless u with happiness & health pic.twitter.com/ymsT2Ay9Fh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 11, 2017
यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का की मेहंदी की तस्वीरें
सचिन तेंडुलकर ने भी दोनों को शादी की बधाई दी और लिखा, “आप दोनों एकसाथ बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं.”
Congratulations and best wishes to the just married @imVkohli and @AnushkaSharma. You both look wonderful together. #Virushka pic.twitter.com/DqcQN7GrpC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 11, 2017
श्रीदेवी ने भी विश करते हुए लिखा, “बधाइयां, आपकी जोड़ी हमेशा बनी रहे.”
Congratulations, may this partnership last forever👏👏👏God Bless @anushkasharma @viratkohli #VirushkaWEDDING
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) December 11, 2017
करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, वरुण धवन के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स ने दोनों को विश किया.

[amazon_link asins=’B014T2QIKU,B01HZBN792,B014T2PY3C,B00WZ5DXOS’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’da9f01f9-deff-11e7-ab90-e3e27dd3d0c5′]
