कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नया शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ 25 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही एक बार फिर कपिल विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं. खबरों के अनुसार कपिल शर्मा ने ‘बागी 2’ के स्टार्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ शूटिंग कैंसल कर दी, जिसे लेकर कपिल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.

बताया जा रहा है कि टाइगर और दिशा कपिल के शो पर अपनी फिेल्म को प्रमोट करने के लिए आ रहे थे, लेकिन कपिल ने उनके साथ शूटिंग कैंसल कर दी. हालांकि शो से जुड़े चैनल ने इस खबर को निराधार बताया है. शो के स्पोकपर्सन के मुताबिक शो की शूटिंग टेक्निकल कारणों की वजह से कैंसल हुई है, न कि कपिल के किसी रवैए की वजह से.

बता दें कि कपिल शर्मा अजय देवगन के साथ शो के लिए शूटिंग कर चुके हैं जो इस शो का पहला एपिसोड होगा. कपिल शर्मा इस बार बिल्कुल नए अंदाज़ में दर्शकों को हंसाने के लिए आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में शूटिंग कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी, सेट से लीक हुई जाह्नवी की ये तस्वीरें
