फिल्म ‘रुस्तम’ को लोगों ने बेहद पसंद किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई थी और उन्होंने इस फिल्म में जो वर्दी पहनी थी, उसकी नीलामी की जा रही है ताकि इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए किया जा सके. भले ही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना सोशल कॉज के लिए रुस्तम की वर्दी नीलाम कर रहे हैं, लेकिन अब दोनों कानूनी शिकंजे में फंसते नज़र आ रहे हैं.

दरअसल, वर्दी की नीलामी के मामले में स्मिता दीक्षित नाम की एक वकील ने अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल को कानूनी नोटिस भेजा है. जिसमें इस बात का ज़िक्र किया गया है कि इस नीलामी के ज़रिए सशस्त्र बलों के कर्मियों और शहीद सैनिकों की गरिमा से खिलवाड़ किया जा रहा है.

अक्षय और ट्विंकल के साथ-साथ यह नोटिस नीलामी करने वाली संस्था साल्टस्काउट को भी भेजा गया है. यह वही संस्था है जिसने नौ सेना अधिकारी की वर्दी की ऑनलाइन बोली लगाई है. इस कानूनी नोटिस में अक्षय और ट्विंकल से नीलामी रद्द करने के लिए कहा गया है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ़ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है.
Twinkle Khanna put a post on Instagram in which she’s stated that Akshay Kumar's Naval uniform which he wore in a film is up for auction. This was objected by veterans & officers. We've sent notice to which they'll have to reply in 7days: Smita Dikshit, lawyer who sent the notice pic.twitter.com/6ECiCoizDH
— ANI (@ANI) May 9, 2018
हालांकि, अक्षय और ट्विंकल ने यह दलील दी है कि वो इस नीलामी से मिलने वाले पैसे को सामाजिक कार्य के लिए इस्तेमाल करेंगे. इस नीलामी से मिलने वाली रकम का 90 फ़ीसदी जेनिस ट्रस्ट नाम के एनजीओ को दिया जाएगा, जो महाराष्ट्र के पंचगनी में जानवरों के बचाव व इलाज के लिए काम करता है. बता दें कि यह नीलामी आगामी 26 मई को बंद होगी.

यह भी पढ़ें: सोनम की रिसेप्शन पार्टी में हुआ बॉलीवुड के इन 5 एक्स लवर्स का आमना-सामना
