हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी लाडली दुआ पादुकोण सिंह (Daughter Dua Padukone Singh) के बारे में खुलकर बात की. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बेटी दुआ को अपना जुनून ( Her Obession) बताया. एक्ट्रेस के इस मॉमी अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं.

हार्पर बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को अपना ऑब्सेशन ( जुनून) बताया है. इसके अलावा न्यू मॉम ने बेटी को लेकर फैंस के सामने दिल को छू लेने वाले कई कन्फेशन किए. मां के रूप में एक्ट्रेस की प्यारी प्यारी बातों को सुनकर फैंस भी उन पर फिदा हो गए.

इंटरव्यू के दौरान दीपिका से उनके करेंट ऑब्सेशन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा - मैं इसमें से करेंट हटा रही हूं. मेरा जुनून मेरी बेटी है. एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि उनके बैग में सबसे अजीब चीज़ क्या थी, तो दीपिका ने बताया कि थेपले का वो एक टुकड़ा था, जिसे दुआ खा रही थी और जो गलती से उनके बैग में गिर गया था. दीपिका ने ये भी बताया कि फिलहाल तो वे अपनी बेटी को उसका पसंदीदा कराओके सॉन्ग, नर्सरी राइम हेड, शोल्डर्स, नीज़ एंड टोज़ सीखा रही हैं.

एक्ट्रेस से ये भी पूछा कि उस फ्रेज़ के बारे में बताएं , जिसका यूज इन दिनों वे बहुत ज्यादा कर रही हैं. तो दीपिका ने कहा- मैं अपने बेटी से 'आई लव यू' बहुत बार कहती हूं. दीपिका ने यह भी बताया कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं होतीं, तो वे इंटीरियर डिज़ाइनर होतीं. जबकि उनके पति रणवीर सिंह को लगता है कि वे एक अच्छी वकील बन सकती हैं.

दीपिका के इंटरव्यू पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- दीपिका बहुत खुश लग रही हैं। दूसरे यूजर ने भी यही लिखा- जब भी दीपिका अपनी बेटी के बारे में बोलती हैं तो उनकी आँखें खुशी से चमकने लगती है. मां बनने के बाद से वे और भी खुश लग रही हैं.

तीसरे फैन ने लिखा- डीपी बहुत खुश है कि उसके पास प्यार करने के लिए एक बच्ची है. प्यारी मां. अनेक फैंस ने दीपिका को लविंग आउट क्यूटेस्ट मॉम कहा है.
