ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में 'रंबा हो...' (viral Ramba Ho song) को रिवाइव कर दिया है और लोगों को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि 45 साल पहले का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और ट्रेंड करने लगा है. लोग इस पर रील्स बना रहे हैं. 45 साल पहले इस डांस नम्बर पर डांसर कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) ने डांस किया था. और अब एक बार फिर कल्पना ने एक शादी फंक्शन के दौरान इस गाने कदम थिरकाए और पुराने दिनों को याद किया. साथ ही इंडस्ट्री में वापसी की इच्छा भी जताई.

'रंबा हो...' पर डांस करके कल्पना अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कल्पना ने इस पर बात की और बताया कि सब कुछ अनप्लांड था. उन्होंने कहा, "मैं अपने फ्रेंड के बेटे की शादी में गई थी. जैसे ही ये गाना बजा, मैं खुद को रोक नहीं पाई. मैंने यूं ही डांस कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही घंटों में वो वायरल (Kalpana Iyer's viral dance on Ramba Ho) हो गया. मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी लोग इसे इतना प्यार देंगे. मैं हैरान हूं. इतना प्यार देने के लिए सबकी आभारी हूं."

एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने इतना प्यार मिलने पर खुशी और आभार जताया. उन्होंने यंगस्टर्स को अपनी वीडियो को वायरल कराने के लिए शुक्रिया भी कहा. उन्होंने धुरंधर के डाइरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की भी थैंक यू कहा. "मैंने अब तक फ़िल्म नहीं देखी है. लेकिन कई लोगों ने मुझे इसके बारे में बताया. मेरे कई दोस्तों ने धुरंधर देखी और तुरंत मुझे वे लिंक भेजे. वे कह रहे थे, तुम्हारा गाना बज रहा है. मैं श्री आदित्य धर की आभारी हूं… इतना लंबा समय हो गया है. और अगर एक फिल्म ने इसे ऐसे तरीके से रिवाइव किया है कि युवा पीढ़ी, नई पीढ़ी, गाना गुनगुना रही है… तो मेरे लिए बहुत खुशी की बात है... कौन सोच सकता था कि 70 साल की उम्र में, मेरा गाना फिल्म में वायरल हो जाएगा."

कल्पना अय्यर ने फिल्मों में वापसी की इच्छा भी जताई. "भगवान करे कि यह मेरे लिए काम करे, क्योंकि मैंने अपनी इंडस्ट्री को बहुत मिस किया है. मैंने स्टूडियो की खुशबू को मिस किया है. मैंने बहुत कुछ मिस किया है. मैं काम के लिए ओपन हूं. मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे काम नहीं चाहिए. मैंने हमेशा बस इतना मांगा है कि रोल मेरी उम्र के हिसाब से हों. इस उम्र में मैं शॉर्ट्स पहनकर सही नहीं लगूंगी. यह जबरदस्ती और फनी लगेगा. मुझे कोई बड़ा रोल नहीं चाहिए. एक मिनट का पार्ट भी हो, अगर वह मेरी उम्र को सूट करे, तो मैं मना नहीं करूंगी."

बता दें कि एक समय पर कल्पना अय्यर बॉलीवुड की गिनती बेहतरीन डांसर्स में होती थी. कल्पना के 'रंबा हो', 'जब छाए तेरा जादू' और 'हरि ओम हरि' जैसे गाने हिट रहे थे. 'रंबा हो' उनका सबसे ज्यादा सेलिब्रेटेड गाना है.

