Close

इस्लाम से बेदखल किए जाने के दावों पर आया उर्फी जावेद का रिएक्शन, उर्फी जावेद से बनीं गीता भारद्वाज, एक्ट्रेस ने कही ये बात (Urfi Javed Reacts On Claims Of Being Expelled From Islam Name Changed To Geeta Bharadwaj)

एक सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर ने ये दावा किया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं (Expelled From Islam) हैं. उन्हें इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है. और अब उनका नाम उर्फी जावेद से बदलकर 'गीता भारद्वाज' (Her Name Changed To Geeta Bharadwaj) रखा है.

Urfi Javed

हमेशा अपने अजीबोगरीब फैशन से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को आजकल उनके धर्म और पहचान की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन अब उर्फी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उर्फी ने अपना तीखा रिएक्शन देते हुए कहा कि वे किसी धर्म को नहीं मानती हैं.

Urfi Javed

असल में मामला यह है कि फैजान अंसानी नाम के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ये दावा किया है कि उर्फी जावेद को मुस्लिम लोगों ने मिलकर इस्लाम धर्म से निकाल दिया है. वे लोग सिर्फ यहीं तक नहीं रुकें. उन्होंने उर्फी का नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर दिया है.

Urfi Javed

सोशल मीडिया पर उड़ते हुए फैजान के इन दावों को खारिज करते हुए उर्फी ने इसे बकवास और घटिया बताया है. आईएएएस को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा- काफी समय पहले ही मैं धर्म छोड़ चुकी हूं. अब ये लोग ये सब बातें क्यों बना रहे हैं.

Urfi Javed

अपना नाम उर्फी जावेद से गीता भारद्वाज रखने पर उर्फी ने कहा- ये किसने कहा? ऐसी कोई खबर नहीं है. ये लोग खुद ही बातें बना रहे हैं. मैं किसी धर्म नहीं मानती. मैं नास्तिक हूं. तो आप मुझे कहां से निकालेंगे? जिसे कहीं होना ही नहीं है, उसे आप कहां से निकालेंगे.

Urfi Javed

दरअसल में बात यह है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अपने एक वीडियो में कहा - हैलो दोस्तों. कैसे हैं आप सब? मैं फैजान अंसारी हूं. एक लड़की है जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है. वो खुद कहती है कि उसे कुरान पर विश्वास नहीं है. उसे इस्लाम पर विश्वास नहीं है. मुस्लिम धर्म पर विश्वास नहीं है. उसका नाम उर्फी जावेद है. वो बहुत खराब लड़की है, जिसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर दिया है और हर मुसलमान उसे गाली देता है. उर्फी जावेद को समुदाय से मुसलमानों ने अलग करने का फैसला किया है, क्योंकि वो अपने समुदाय का लगातार अपमान कर रही हैं.

Share this article