मॉनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर फैंन्स के निशाने पर आ जाती हैं. इस बार एक फोटो के कारण उन्हें बुरे कमेंट्स सुनने को मिल रहे हैं. जी नहीं, उन्होंने बिकनी या बहुत छोटे कपड़े नहीं पहने थे, बल्कि बक़ायदा लहंगा-चोली पहन रखा था. अब आप सोच रहे होंगे तो फिर उन्हें ट्रोल क्यों किया गया? वास्तव में वे लहंगा-चोली में बहुत पतली दिख रही थीं.


जैसे ही उन्होंने पिक्चर पोस्ट की, लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. लोगों ने उन्हें एनोरॉक्सिक और स्किनी कहा. हालांकि कुछ लोगों ने उनका साथ देते हुए कहा कि यह उनके प्रोफेशन की डिमांड है.

यह बात तो सही है कि मॉनी जिस फील्ड से जुड़ी हुई हैं. उसमें ख़ुद को मेंटेन रखना बहुत ज़रूरी होता है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा पतलापन अच्छा नहीं होता.
ये भी पढ़ेंः आकाश अंबानी और श्लोका की मेहंदी सेरेमनी पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह ख़ास मैसेज
