मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना ख़ान अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिसके कारण वे सुर्खियों में रहती हैं. हाल में उनका नया म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हुआ, जिसे लोगों ने ख़ूब पसंद किया. लगता है कि एल्बम हिट होने की ख़ुशी में हिना इन दिनों मस्ती के मूड में हैं. हाल में हिना बिग बॉस 11 के फ्रेंड्स प्रियांक शर्मा और लव त्यागी से मिलीं. वे प्रियांक शर्मा के साथ फ्लाइट में सफर कर रही थीं. उस दौरान दोनों काफ़ी मज़ाकिया मूड में थे.हिना ने फ्लाइट में एक विडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो में हिना ने अपने फैन्स को प्रियांक शर्मा के नए क्रश के बारे में बताया.

https://www.instagram.com/p/BliwDBAjFQf/?taken-by=_hinakhan__fc
उन्होंने बताया कि प्रियांक शर्मा ने किस तरह शिवानी नामक एयरहोस्टेज़ के साथ फर्ल्ट किया. असल में प्रियांक ने एयरहोस्टेज़ से कहा कि चलो कॉफी पीते हैं. प्रियांक के इस व्यवहार को एयरहोस्टेज़ समझ नहीं पाई और उसने असमंजस में प्रियांक को देखा. इस पर प्रियांक ने सफ़ाई देते हुए कहा कि उन्हें कॉफी चाहिए.
लेकिन एयरहोस्टेज़ खु़द कॉफी सर्व करने की बजाय दूसरे क्रू मेंबर को भेज दिया. फिर क्या हिना ने प्रियांक का यह कहकर मज़ाक उड़ाया कि एयरहोस्टेज़ ने उनको धोखा दे दिया. हिना ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि प्रियांक तुम्हें यह वीडियो ज़रूर देखना चाहिए. हालांकि उन्होंने अंत में यह भी लिखा कि यह सिर्फ़ मज़ाक है. हालांकि उनका इस तरह किसी एयरहोस्टेज़ का खुले आम नाम बताना और उसे दिखाते हुए वीडियो बताना उनके फैन्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने पोस्ट के ज़रिए अपनी नाराज़गी जाहिर भी की.
ग़ौरतलब है कि बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा और हिना ख़ान के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. लव त्यागी भी इनके अच्छे दोस्त थे. बिग बॉस खत्म हो जाने के बाद भी अक्सर ये सभी मिलते रहते हैं और अपने गेट-टुगेदर के बारे में फैंस को बताते रहते हैं.
