Close

बेहद ख़ास अंदाज़ में बॉलीवुड के इन सितारों ने दी बकरीद की मुबारकबाद (Eid-ul-Adha: Bollywood Celebs Wish Eid Mubarak On Social Media)

आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) यानी बकरी ईद (Bakri Eid) का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने ज़ु-अल-हज्जा की 10वीं तारीख़ को मनाया जाता है और इस दिन को कुर्बानी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इस मौक़े पर मुस्लिम धर्म में नमाज़ पढ़ने के साथ-साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है. क्या आम क्या ख़ास, हर कोई इस मौक़े पर एक-दूसरे को ईद की बधाई देता है. ऐसे में भला बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं. जी हां, बॉलीवुड के सितारे भी बकरीद का जश्न मना रहे हैं और कई सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने चाहनेवालों को बकरीद की मुबारकबाद भी दी है.

Bollywood's Eid-ul-Adha

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ पोस्टर्स शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है. उन्होंने इस त्योहार पर मोहब्बत और शांति की कामना की है.

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मुल्क में एक मुस्लमान शख्स मुराद अली मोहम्मद का किरदार अदा करने वाले ऋषि कपूर ने इस फिल्म के एक लुक के साथ फैन्स को बकरीद की बधाई दी है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी अपने इस ट्वीट के जरिए फैन्स को ईद मुबारक लिखकर बधाई दी.

https://twitter.com/aamir_khan/status/1032153889515102208

सलमान खान ने भी अपने फैंस को ट्विटर के ज़रिए बकरीद की मुबारकबाद दी है. उन्होंने ईद मुबारक सबको लिखकर लोगों को बधाई दी है.

इनके अलावा अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने भी ट्विटर पर बधाई संदेश लिखकर फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं.

अभिनेता अनिल कपूर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को बकरीद मुबारक कहा है, जबकि सनी देओल और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स ने भी इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं.

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी बेहद ख़ास अंदाज़ में बकरीद की बधाई दी है. बता दें उर्मिला ने कश्मीरी बिज़नेसमैन मोहसीन अख़्तर से शादी की है और वो अपने पति के साथ इस त्योहार का जश्न मना रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BmxMjO2Hm-e/?hl=en&taken-by=urmilamatondkarofficial

बॉलीवुड के इन दिग्गज सितारों के अलावा विवेक दहिया और हिना खान जैसे छोटे पर्दे के जाने-माने कलाकारों ने भी ईद की मुबारकबाद दी है.

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल के ब्रेस्ट पर ट्रोलर्स ने किए गंदे कमेंट्स (Ameesha Patel Bombarded With Dirty Messages About Her Breasts)

Share this article