बिग बॉस 12 जल्द ही शुरू होनेवाला है और इसकी तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं. हाल ही में कलर्स टीवी ने बीबी 12 का दूसरा प्रोमो प्रस्तुत किया, जिसमें सलमान ख़ान मामा-भांजा जैसी अनोखी जोड़ी के बारे में बात करते नज़र आए. आपको याद दिला दें कि इस बार 3 सेलेब जोड़ी और 3 कॉमनर्स जोड़ी को शो में लिया जा रहा है. वहीं बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट अकेले ही एंट्री करेंगे. इनमें से सलमान सिर्फ 6 लोगों को जोड़ी बनाकर घर में एंट्री दिलाएंगे. बाकी के 3 मेम्बर्स को ट्विस्ट के साथ हाउस में भेजा जाएगा.

यह तो हम सभी जानते हैं कि सभी कंटेस्टेंट्स को काफी तगड़ी रकम दी गई है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि किस सेलेब जोड़ी को सबसे ज़्यादा पैसे मिल रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार, आसामी ऐक्टर्स मिहिका शर्मा और शो में उनके पार्टनर बननेवाले डैनी डी को सबसे ज़्यादा पैसे मिल रहे हैं. आपको बता दें कि डैनी डी एक अडल्ट प्रॉडक्शन हाउस के मालिक और पॉर्न स्टार हैं. उनके पास 7 हेलिकॉप्टर और अन्य महंगी गाड़ियां और बंगले हैं. इन दोनों को प्रति हफ़्ते 95 लाख रूपए मिल रहे हैं. डैनी डी का मिहिका शर्मा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है.

दूसरी हाइएस्ट पेड सेलेब जोड़ी है टीवी कपल देबिना बैनर्जी और उनके पति गुरुमीत चौधरी. उन्हें प्रति हफ़्ते 90 लाख रुपए मिलेंगे. उसके बाद नंबर आता है मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर का. इन्हें प्रति सप्ताह 70 लाख मिलेगा.

सेलेब्स के अलावा बिग बॉस में जिन कॉमनर्स को एंट्री मिल रही है. उनमें दो लोगों के नाम सामने आए हैं. पहला नाम है इंजीनियरिंग कर चुके माॅडल उदित कुमार का और दूसरा स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सोमा मंगनानी का.
