आख़िरकार वो न्यूज़ सुनने को मिल गई जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार था. जी हां टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने बेटे (Boy) को जन्म (Birth) दिया है. मीरा राजपूत के बाद सभी को सानिया मिर्जा की ओर से ख़ुशखबरी का इंतजार था. बेबी मिर्जा मलिक के जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार लग गई है. शोएब मलिक ने आज सुबह बेटे के जन्म होने की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं. सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर जब शेयर की थी, तभी उन्होंने #babymirzamalik हैशटैग इस्तेमाल किया था. उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे का सरनेम ‘मिर्जा मलिक’ होगा.


सानिया मिर्जा की मां बनने की खबर बेहद ही अनोखे अंदाज में उनकी बहन अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने जानकारी दी कि वह खाला बन गई हैं. भांजे का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ है.

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से निकाह किया था. एक पाकिस्तानी के साथ शादी करने के बाद से कई लोग उन पर निशाना साध चुके हैं. शोएब के साथ शादी करने की वजह से सानिया को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि, उन्होंने कभी लोगों की परवाह नहीं की. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अक्सर सबके सामने अपने प्यार का इजहार भी करते रहते हैं.
