यह तो हम सभी जानते हैं कि अरबाज़ ख़ान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रास्ते अलग हो चुके हैं. 21 साल तक दोनों ने शादी के बंधन को निभाया, लेकिन मई 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. इस बारे में दोनों स्टार्स ने हमेशा चुप्पी रखी.

पहली बार अरबाज़ ख़ान ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मलाइका संग टूटे रिश्ते पर बात की. अरबाज़ ख़ान ने बातचीत में कहा, “मैंने 21 सालों तक रिश्ते को बचाने की कोशिश की. लेकिन कामयाब नहीं हो सका. ठीक है, कई बार तो लोग रिश्ते में इतनी कोशिश भी नहीं करते हैं.”


अरबाज़ ने कहा, “लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सारी चीज़ें अपनी ज़िंदगी में करते हैं. चाहे वह रिलेशनशिप हो या फिर शादी, हमें यह विश्वास होना चाहिए कि हम इसे निभा लेंगे लेकिन इंसान हमेशा ज़्यादा की इच्छा रखता है. मैं खुश हूं.”


गौरतलब है कि अरबाज़ ख़ान इन दिनों मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट किया है. वहीं दूसरी तरफ़ कथित तौर पर मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों को पिछले दिनों कई इवेंट में साथ देखा गया. अरबाज़ से अलग हो चुकीं मलाइका जल्द अर्जुन संग शादी कर सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफ़ी सीरियस हैं. जल्द ही फैंस को उनकी शादी की सरप्राइजिंग न्यूज मिल सकती है.
