Close

#HappyDiwali वास्तु के अनुसार धनतेरस पर किस राशिवाले क्या ख़रीदें? (#Dhanteras Shopping According To Your Zodiac Sign & Vastu)

Dhanteras Shopping

कहते हैं कि धनतेरस (Dhanteras) के दिन धातुओं की वस्तु ख़रीदना अत्यंत शुभ होता है. धनतेरस के दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए कौन-सी धातु ख़रीदना आपके लिए हितकर होगा, इनके अलावा आप और सामान ख़रीद सकते हैं. बता रहे हैं ज्योतिष रत्न विशारद आशीष श्रीमाली.

मेष: 

  • इस राशिवालों के लिए सोना या तांबा ख़रीदना शुभ होगा.

वृषभ:

Taurus

  • चांदी खरीदना वृषभ राशिवालों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा, जैसे-चाॅदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति आदि.

मिथुन:

Gemini

  • मिथुन राशि सौभाग्य के लिए सोना या कांसा खरीदें. अगर सोना या कांसा ख़रीदने की मूड नहीं है, तो शंख, विष्णु की मूर्ति या फिश टैंक खरीद सकते हैं.

कर्क:

Cancer

  • इस राशि के लोग चांदी ख़रीदकर शुभफल की प्राप्ति कर सकते हैं. ये लोग पहाड़ों वाली सीनरी, सजावट से सम्बन्धित वस्तुयें, मैरून रंग के पर्दे, बेडसीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते है.

सिंह:

  • इस राशिवालों के लिए सोना या तांबा ख़रीदना बहुत फलदायी होता है.

 

कन्या:

Dhanteras Shopping

  • इस राशि के लोग शुभफल की प्राप्ति के लिए सोना या कांसा ख़रीदें. सोेने या कांसे के अलावा इस राशिवाले जातक इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है.

तुला:

Dhanteras Shopping

  • इनके लिए चांदी ख़रीदना शुभ होता है. इस राशि वाले जातक कृत्रिम ज्वैलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीददारी कर सकते है।

वृश्‍चिक:

  • इस राशि के लोगों के लिए सोना और तांबा शुभ है. अपनी क्षमता के अनुसार दोनों में से एक धातु अवश्य ख़रीदें.

धनु:

Sagittarius

  • इस धनतेरस में धनु राशिवालों के लिए सोना या तांबा ख़रीदना शुभ साबित होगा. धातु नहीं खरीदना चाहते हैं, तो क्रॉकरी भी ख़रीद सकते हैं

मकर:

  • मकर राशिवालों धनतेरस के ख़ास मौके पर शीशा या लोहा ख़रीदें.

कुंभ:

Aquarius

  • इनके लिए भी शीशा या लोहा ख़रीदना शुभ होता है. इस राशि वाले बाॅस का पौधा और संगीत से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते है।

मीन:

Pisces

  • इनके लिए सोना ख़रीदना बेहद शुभ और सौभाग्यवर्द्धक होगा. इसके अलावा सिक्के, घड़ी, पुस्तकें, पेन, आदि खरीद सकते है।

– देवांश शर्मा

Share this article