Close

घर के दरवाज़े पर किस चीज़ को रखने से आती है लक्ष्मी और किस से चली जाती है? (Vastu Tips to Attract Goddess Laxmi at Your Home)

दिवाली के शुभ अवसर पर लक्ष्मीजी की पूजा विशेष रूप से की जाती है, ताकि उनकी कृपा दृष्टि आप पर सदैव बनी रहे. यदि आप चाहते हैं कि लक्ष्मीजी की कृपा और आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे तो अपने घर के प्रवेश द्वार पर कुछ ख़ास चीज़ों को रखें, जिस से लक्ष्मीजी को प्रसन्न किया जा सके.

वास्तु शास्त्र में घर के प्रवेश द्वार का बहुत महत्व होता है. इस प्रवेश द्वार के जरिए ही घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इसलिए घर के प्रवेश द्वार को साफ़-सुथरा रखने की सलाह दी जाती है. अपने इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें प्रवेश द्वार पर रखने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है.

Vastu Tips
photo source: freepik

 

इन चीज़ों को रखने से होती है लक्ष्मीजी प्रसन्न

1. लक्ष्मीजी के पदचिह्न: सिर्फ़ दिवाली या त्योहारों के मौकों पर ही नहीं, आम दिनों में भी घर के प्रवेश द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिह्न लगाना शुभ माना जाता है. इन चिह्नों को लगाने से घर में धन-संपदा और खुशहाली आती है.

2. ‘स्वास्तिक’ का चिह्न: वास्तु के अनुसार- घर के प्रवेशद्वार पर ‘स्वास्तिक’ का चिह्न बनाना बेहद शुभ होता है. यह चिह्न घर में फैली हुई नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. इस चिह्न को अपने घर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ बनाना चाहिए. कहते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर ‘स्वास्तिक’ का चिह्न होने से घर में लक्ष्मीजी का आगमन होता है.  

3. तुलसी का पौधा: शास्त्रों के अनुसार- तुलसी का पौधा लक्ष्मीजी का एक रूप माना जाता है. कहते हैं कि घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा रखने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं. तुलसी के पौधे के सामने सुबह-शाम रोज़ाना दीपक जलाएं. इस दौरान प्रवेश द्वार के पास साफ़-सफाई का खास ध्यान रखें.

4. बंदनवार और तोरण: घर के प्रवेश द्वार पर बंदनवार ज़रूर लगाएं. बंदनवार लगाने से घर में लक्ष्मीजी का वास होता है. त्योहारों के समय ख़ासतौर से आम, अशोक या पीपल के पत्तों से बना तोरण बनाकर प्रवेश द्वार पर लगाएं. लेकिन इस बात ख़्याल रखें कि तोरण में इस्तेमाल किए गए आम के पत्ते हरे-भरे होने चाहिए, न कि कटे-फटे. इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है.

5. ख़ुश्बूदार पौधे: प्रवेश द्वार के आसपास ख़ुश्बूदार फूलों वाले पौधे रखें. इससे घर का द्वार शानदार दिखेगा, साथ ही पूरे वातावरण में सकारात्मकता फैलती है.

6. रंगोली: यदि संभव हो तो हर सुबह नहाकर घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं. यदि रंगोली बनाना नहीं आता है, तो बाज़ार में मिलने वाली डिज़ाइनर रंगोली या रंगोली स्टिकर को द्वार के पास लगाएं. रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में खुशियां बनी रहती है.

लक्ष्मीजी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो प्रवेशद्वार पर ये चीज़ें भूलकर भी न रखें

Vastu Tips
photo source: freepik

झाड़ू: झाडू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए भूलकर भी घर के प्रवेश द्वार पर झाड़ू न रखें. द्वार पर झाड़ू रखने से लक्ष्मीजी नाराज हो जाती है.

कैक्टस प्लांट: कुछ लोग घर की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए घर पर कैक्टस का पौधा रखते हैं. वास्तु के अनुसार कैक्टस प्लांट को घर पर नहीं रखना और न ही प्रवेश द्वार के पास. प्रवेश द्वार पर कैक्टस का पौधा रखने से लक्ष्मीजी घर में कभी नहीं आती है.

कूड़ा–कचरा: घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ा-कचरा जमा करके रखना दरिद्रता का संकेत है. जो लोग ऐसा करते हैं, उन पर लक्ष्मीजी कृपा कभी नहीं होती.

जूते–चप्पल: प्रवेश द्वार पर जूते-चप्पल उतारने से घर में लक्ष्मी कभी नहीं आती.

मनीप्लांट: बहुत सारे लोग अपने घर के दरवाज़े पर मनीप्लांट लगाते हैं. वास्तु के अनुसार- मनीप्लांट को बाहर नहीं, घर के अंदर रखना चाहिए. ऐसा करने से  घर में सुख-समृद्धि आती है.

लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने वाले पावरफुल मंत्र

1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी के इस मंत्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है.

2. ॐ लक्ष्मी नम: रोज़ाना इस मंत्र का जाप करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है.

3. ॐ ह्रीं ह्रीं श्रीलक्ष्मी वासुदेवाय नम: कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इस मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं.

4. श्री लक्ष्मी नारायण नम: इस मंत्र का जाप करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

5. पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्मां: लक्ष्मीजी के इस मंत्र का जाप 108 करने से घर में सुख -समृद्धि आती है.

6. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीसिद्ध लक्ष्म्यै नम: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है.

7. ॐधनाय नम: हर शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से धनलाभ होता है.

8. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्रीलक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धनपूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें.

9. ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट: किसी भी कार्य में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करें.

रोज़मर्रा के जीवन में लक्ष्मीजी को ख़ुश करने के लिए अपनाएं ये आदतें

 

  1. लक्ष्मीजी हमेशा साफ़-स्वच्छ और व्यवस्थित स्थान पर निवास करती है. इसलिए अपने घर को साफ़-सुथरा और व्यवस्थित रखें.

  2. ख़ासकर प्रवेश द्वार की  साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें.

  3. लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें.

4. शाम और रात को घर में पूरे घर में लाइट जलाएं.

5. शाम को रोज़ाना अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने में घी का दीपक जलाएं.

6. गरीबों और गायों को दान दें. हमेशा दूसरों की मदद करें और कृतज्ञता प्रकट करें.

7 . पूजा करते समय लक्ष्मीजी को लाल या गुलाबी कमल चढ़ाएं.

8.  घर में श्रीयंत्र और लक्ष्मीजी की तस्वीर रखें.

9. धन संबंधी वस्तुओं, जैसे- आभूषण, सोने और चांदी के सिक्कों को साफ़ और अच्छी तरह से संभालकर रखें.

10 . लक्ष्मीजी के स्थान को लाल और पीले रंगों से सजाएं. ये रंग सकारात्मकता और समृद्धि से जुड़े होते हैं.

Vastu Tips
photo source: freepik

लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

– हर शुक्रवार को गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलाएं.

– पूजा घर में लक्ष्मीजी की मूर्ति के पास चावल, मोती और शंख रखें.

– पूजा करते समय साफ़-सुथरे कपड़े पहनें और मन को शांत रखें.

– हर शुक्रवार या पूर्णिमासी के दिन पूरे विधि-विधान से लक्ष्मीजी की पूजा करें.

– नागेश शर्मा

Share this article