हर साल सभी लोग बड़ी बेसब्री से दिवाली का इंतज़ार करते हैं. हो भी क्यों न, दिवाली के दिन रोशनी से सजा घर का हर कोना… कहीं दीपों की लड़ी, तो कहीं फूलों की मालाएं… कहीं रंग-बिरंगे रंगों से बनाई हुई खूबसूरत रंगोली… लक्ष्मी-गणेशजी का पूजन… बच्चों की मस्ती, बड़ों का प्यार-आर्शीवाद और अपने करीबियों का साथ… बस यही तो है दिवाली का त्योहार… इस दिन घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है, तो क्यों न उनके लिए स्पेशल दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की जाए.
दिवाली के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं. यदि आप अपने करीबियों और दोस्तों के लिए फर्स्ट टाइम दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं, तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है, बस यहां पर बताए गए कारगर टिप्स को फॉलो करें-
- गेस्ट लिस्ट बनाएं: दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज कर रहे हैं या कोई अन्य पार्टी, सबसे पहला काम ये करें- गेस्ट लिस्ट बनाएं. इस गेस्ट लिस्ट से आपको ये अंदाज़ा हो जाएगा कि आप कितने लोगों को पार्टी में बुला रहे हैं. कितने लोग पार्टी में आ रहे हैं. लिस्ट बनाने का फ़ायदा ये होता है कि एक रफ आइडिया लग जाता है कि कितने लोग पार्टी में आने वाले हैं. कहीं कोई करीबी दोस्त छूट तो नहीं गया है.
- इनवाइट बनाएं: गेस्ट लिस्ट बनाने के बाद इनवाइट तय करें. बेहतर होगा कि डिजिटल इनवाइट बनाएं. व्हाट्स ग्रुप या ईमेल के जरिए इनवाइट भेजें. ऐसा करने से टाइम और एनर्जी दोनों बचेंगे.
- अनुमानित बजट: पार्टी करने के लिए बजट की आवश्यकता होती है. बजट बनाने से बहुत-सी बातें साफ़ हो जाती हैं- डेकोरेशन, फूड,गिफ्ट, पार्टी में खेले जाने वाले गेम्स आदि पर लगने वाला ख़र्च कितना होगा? इन सब पर कितनी राशि ख़र्च होगी- जैसे सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे.
– बजट बनाने का दूसरा लाभ यह है कि फ़िज़ूलख़र्ची भी नहीं होगी.
– तीसरा लाभ यह है कि आखिरी पल की भागदौड़ से भी बच जाएंगे.
कुल मिलाकर एक सही योजना और उचित बजट से आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ दिवाली पार्टी का मज़ा उठा सकते हैं.

- डेकोरेशन: दिवाली पार्टी के लिए घर को खूबसूरत दीयों, कैंडल्स, फ्लोर लैंप, ऑयल लैंप, पेपर लेंटर्न, फेयरी लाइट्स और स्ट्रिंग लाइट्स से सजाएं. लेकिन लाइट को ओवरलोड न करें.
– घर को रंग-बिरंगे फूलों और कलर्स से बनी रंगोली से सजाएं.
– ब्राइट व फ्लोरल प्रिंट वाले कर्टेन और ज्वेल स्टोन फैब्रिक्सवाले कुशन से घर को ड्रीमी लुक दें.
– दिवाली पार्टी में ‘तड़का’ लगाने के लिए घर को थीम के अनुसार डेकोरेट करें. इससे गेस्ट्स को पार्टी में फेस्टिवल वाइब्स फील होगी.
– गेस्ट्स का फेस्टिवल मूड बनाने के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस कोड रखें.
- मेनू तय करना: पार्टी की सफलता का मेन फैक्टर होता है फूड. अधिकतर लोग सिर्फ़ फूड की वजह से ही पार्टी अटेंड करने के लिए जाते हैं. इसलिए दिवाली पार्टी में कम-से-कम तीन मेनकोर्स रखें. स्टार्टर्स और ड्रिंक्स से लेकर स्वीट्स तक अरेंज करें.
– पार्टी में जितना ज़रूरी गेस्ट पर फोकस करना है उतना ही ज़रूरी फूड मेनू भी है. इसलिए घर में कुकिंग करने की बजाय रेस्टोरेंट से खाना आर्डर करें.
– पार्टी में स्नैक्स अधिक और मेनकोर्स कम रखें. भूख लगने पर गेस्ट स्नैक्स अधिक खाते हैं और मेनकोर्स कम ध्यान देते हैं.
– दिवाली पार्टी है. तो स्वीट्स रखना तो बनता ही है. रेडीमेड डेसर्ट मंगवाने की बजाय चाहें तो ट्रेडिशनल स्वीट्स- फिरनी, डॉयफ्रूट्स खीर, फ्रूट कस्टर्ड, स्वीट ब्रेड पुडिंग मेनू में शामिल करें.
– इसी तरह से गेस्ट्स की टाइप के अनुसार पार्टी में कॉकटेल्स, मॉकटेल्स, बेवरेजेज (जूस, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉफी, ब्लैक कॉफी, एस्प्रेसो कॉफी) रखें.
- म्यूजिक और डांस: पार्टी में म्यूजिक अच्छा हो तो गेस्ट्स का मूड बन जाता है. इसलिए दिवाली पार्टी शुरू होने से पहले ही पार्टी सॉन्ग्स की लिस्ट बना लें. इस परफेक्ट लिस्ट में ट्रेडिशनल से लेकर क्लासी सॉन्ग्स तक का सिलेक्शन करें. पार्टी अगर नाइट में रखी है बॉलीवुड के हिट सांग बजाएं. ऐसे सॉन्ग्स पार्टी में मस्ती का माहौल बनाते हैं, बल्कि पुरानी यादें भी ताज़ा कर देते हैं. डांस और म्यूजिक का अच्छा कॉम्बिनेशन गेस्ट्स में एक्ससाइटमेंट जगाता है और फेस्टिव फील आता है.

photo source: freepik - गेम्स: गेम्स के बिना दिवाली पार्टी सूनी हैं. अमूमन लोग इस त्योहार पर कार्ड खेलते हैं. लेकिन अगर आप कार्ड नहीं खेलना चाहते हैं, तो कुछ और मज़ेदार और मनोरंजनपूर्ण गेम्स गेस्ट्स के लिए सेलेक्ट करें. जीतने वाले को गिफ्ट दें.
- पटाखे: दिवाली पर हर कोई पटाखे और आतिशबाजी करने के लिए उत्साहित रहता है. ज़रूरी नहीं है कि तेज़ आवाज़ वाले पटाखे फोड़ें, फेस्टिव वाइब्स फील करने के लिए अनार, चकरी, फुलझड़ी जैसे हलके-फुल्के पटाखे जलाएं. दिवाली पार्टी के दौरान इस बात ख़्याल रखें कि गेस्ट इस पल को एंजॉय करें और पार्टी को यादगार बनाएं.
- गिफ्ट: अपने करीबियों, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ गिफ्ट का लेनदेन किए बिना दिवाली पार्टी अधूरी है. गेस्ट को विदा करने से पहले उन्हें प्यारा-सा गिफ्ट दें. उनका आशीर्वाद लें और उन्हें अपना प्यार दें. खूबसूरत तरीक़े से पैक किए गए गिफ्ट के तौर पर होममेड चॉकलेट्स, लक्ष्मी-गणेशजी मूर्ति, यूनीक डेकोरेटिव आइटम, एरोमा कैंडल्स, एंटीक लैंप दें. ये फेस्टिवल सरप्राइज गेस्ट्स को स्पेशल फील देंगे. आपकी मेहमाननवाज़ी उनका दिल जीत लेगी और वे भी ज़िंदगीभर के लिए अपने साथ मीठी यादों को संजोकर ले जाएंगे.
– पूनम कोठारी
