इन दिनों हर जगह दीपिका (Deepika) और रणवीर (Ranveer) की शादी (Wedding) की चर्चा हो रही है. कल यानी 14 नवंबर को बॉलीवुड का यह हॉट कपल सदा के लिए एक हो गया और विवाह के बंधन में बंध गया. उनकी शादी को लेकर फैन्स सहित इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स भी बहुत एक्साइटेड हैं. दीपिका और रणवीर ने भले ही इटली में शादी की और बहुत कम लोगों को इंवाइट किया, लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े उनके मित्र उनकी शादी को ख़ास बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं फराह ख़ान. फराह ख़ान ने दीपवीर को स्पेशल वेडिंग गिफ्ट दिया. उन्होंने दीपवीर को उनका हैंडइंप्रेशन भेंट किया.



लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा के द्वारा डिजाइन किया हुआ ये सरप्राइज गिफ्ट उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा. जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी से पहले फराह से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे. उस दौरान फराह खान ने उन्हें एक ख़ास सरप्राइज दिया. फराह ने यहां पर उन दोनों के हाथों के छाप (हैंड इंप्रेशन) भेंट किया.

इस अनुभव के बारे में भावना ने ख़ुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि फराह ने जब उन्हें फोन पर ये कहा कि उन्हें दीपिका और रणवीर के लिए एक स्पेशल वेडिंग गिफ्ट तैयार करवाना है तो यह सुनकर मैं बहुत उत्साहित हो गई. फराह उन दोनों को सरप्राइज करना चाहती थीं, इसलिए जब वे आए तो मुझे फराह ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया था. भावना ने बताया कि मैंने अंदर के कमरे से ही उन दोनों के आने की और फराह से बात करने की आवाज़ सुनी. फराह ने उन्हें कहा कि वे उन्हें एक खास वेडिंग सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने मेरा नाम लेकर मुझे बुलाया. उन्होंने स्माइल के साथ मेरा स्वागत किया. वे काफी खुश लग रहे थे.

उन दोनों ने हमारे बताए अनुसार अपने हाथों को एक साथ रखा. भावना ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि जब दीपिका औऱ रणवीर ने बोल में रखे हुए मिट्टी में अपने हाथ डालकर पोज दिया तो लगा कि वक्त जैसे ठहर गया हो. फराह खान को धन्यवाद देते हुए भावना ने कहा कि थैंक्यू फराह मुझे दीपिका-रणवीर की लवस्टोरी का पार्ट बनानेके लिए.
