इन दिनों चारों ओर दीपिका और रणवीर सिंह के शादी की चर्चा हो रही है. इस ऑन स्क्रीन कपल के रीयल लाइफ में पति-पत्नी बनने के बाद हर कोई इस बेमिसाल जोड़ी की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है. लेकिन दीपिका और रणवीर पहले हीरो-हीरोइन नहीं हैं, जिन्होंने अपने प्यार को शादी का जामा पहनाया है. हम आपको 5 एेसे कपल्स (Couples) के बारे में बताएंगे, जिन्होंने रील लाइफ (Reel Life) की केमेस्ट्री को रियल लाइफ (Real Life) में भी फॉलो किया है.
अमिताभ बच्न और जया बच्चन


बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्नन जया भादुड़ी से फिल्म गुड्डी (1971) के सेट पर मिले थे. उन्होंने जया को दो साल तक डेट किया और फिर 1973 में शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद भी उनका ऑन स्क्रीन रोमांस जारी रहा. शादी के बाद उन्होंने फिल्म अभिमान (1973) और चुपके-चुपके (1975) में साथ काम किया.
सैफ अली ख़ान और करीना कपूर

सैफ और करीना ने पहली बार फिल्म तशन (2007) में एक साथ काम किया था. उसके बाद धीरे-धीरे उनके रोमांस की ख़बरें सुनने में आने लगीं. उसके बाद सैफ और करीना ने फिल्म कुर्बान (2009) और विनोद एजेंट (2012) में एक साथ काम किया. फिर करीना ने नवाब की बेगम बनने का फैसला किया.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

इन दोनों ने 8 फिल्मों में एक साथ काम किया. ऐश और अभिषेक की दोस्ती फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के (2000) सेट पर हुई थी. उसके बाद कुछ ना कहो (2003), उमराव जान (2006) और गुरु (2007) जैसी फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद उन्होंने 2007 में शादी कर ली.
करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु

इस जोड़े की मुलाकात हॉरर फिल्म अलोन (2015) के सेट पर हुई थी और एक बार मिलने के बाद से ही वे एक-दूसरे के दीवाने हो गए. उन्होंने 2016 में शादी कर ली और तभी से ये अपनी ख़ूबसूरत शादीशुदा ज़िंदगी के बारे #Monkeylove के माध्यम से अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं.
अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन और काजोल पहली बार फिल्म हलचल (1995) के सेट पर एक -दूसरे से मिले थे. उसके बाद उन्होंने इश्क (1997), प्यार तो होना ही था (1998), दिल क्या करे (1999) में साथ काम किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

इस कपल की पहली मुलाकात एक मैग्नीज़ के शूट के दौरान हुई थी. फिर 1999 में फिल्म इंटरनैशनल खिलाड़ी के शूटिंग के दौरान ये क़रीब आए और फिर शादी के बंधन में बंध गए.
