वर्ष 2018 उमंग और ख़ुशियों की सौगात के साथ ख़त्म हो गया और हम 2019 में प्रवेश कर चुके हैं. बहुतों को नए साल (New Year) के स्वागत में वेकेशन (Vacation) मनाने के बाद दोबारा काम पर लौटना बहुत मुश्क़िल लग रहा है, वहीं कुछ के लिए तो ऐसा करना और भी कठिन हो रहा है. हम बात कर रहे हैं टीवी के सेलेब्रिटी कपल्स (TV Celebrity Couples) की. जिन्होंने हेक्टिक शेड्यूल से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर एक साथ नए साल का स्वागत किया. कुछ ने विदेश जाने का निर्णय किया और कुछ ने अपने देश में ही नए साल का स्वागत किया. ऐसे में इतना समय एक साथ बिताने के बाद इन सेलेब्रिटी कपल्स के लिए दोबारा काम पर वापस लौटना बहुत मुश्क़िल लग रहा होगा. तो चलिए जानते हैं कि टीवी के कुछ मशहूर सेलेब्रिटी कपल्स ने कैसे न्यू ईयर का स्वागत किया और कहां छुट्टियां मनाईं.

दिव्यंका-विवेक दहिया
टीवी के सबसे मशहूर और लोकप्रिय कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने स्विट्ज़रलैंड में संदीप सिकंद और उनकी मां के साथ नए साल का स्वागत किया. उनके सेलिब्रेशन व वेकेशन के पिक्स आप भी देखिए.







सनाया ईरानी और मोहित सहगल
बहुतों की तरह सनाया और मोहित ने भी क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान वेकेशन पर जाने पर फैसला किया. हालांकि उन्होंने अपने वेकेशन की जगह सीक्रेट रखी. लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए पिक्स से हमें प्यार हो गया.



अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी
अनीता और उनके पति रोहित ने एकता कपूर, करण पटेल व उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ तुर्की में नए साल का स्वागत किया.



https://www.instagram.com/p/Br7kCO1g7fL/
नकुल मेहता-जानकी पारिख
टीवी स्टार नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी ने नए साल का स्वागत करने के लिए भारतीय डेस्टिनेशन चुना और ऋषिकेष में गंगा के तट पर उगते सूरज के साथ नए साल का जश्न मनाया.


