देश के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे (Eldest Son) आकाश अंबानी (Akash Ambani) जल्द ही शादी (Wedding) के बंधन में बंधने वाले हैं. एक मशहूर अख़बार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 9 मार्च को आकाश और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) शादी के बंधन में बंध जाएंगे.



दोनों की शादी का समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन तक चलेगा. आकाश अंबानी की बारात शाम 3.30 बजे जियो सेंटर जाएगी. आपको बता दें कि आजकल अक्सर अंबानी खानदान की भावी बहू को श्लोका को शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया जाता है.

10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा. इसके अगले दिन यानी 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन होगा. इस फंक्शन में दोनों परिवारों को लोग और करीबी शामिल होंगे. ये सारा कार्यक्रम भी जियो सेंटर में ही होगा.

खबर है कि शादी से पहले आकाश अंबानी अपनी आखिरी बैचलर पार्टी कर रहे हैं जो स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में होगी. इस पार्टी में कई बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियां भी पहुंचेंगी. यह सेलिब्रेशन 23 से 25 फरवरी तक चलेगा. आपको बता दें कि रणबीर कपूर, आकाश के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और वह इस पार्टी में नजर आएंगे. वहीं, करण जौहर भी इस बैचलर पार्टी का हिस्सा बनेंगे.

आपको बता दें कि आकाश अंबानी की भावी पत्नी श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं. आकाश अंबानी और श्लोका ने साथ में ही स्कूलिंग की है. धीरूभाई अंबानी स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री ली है.

आपको याद दिला दें कि मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से बहुत आलीशान तरीके से की थी. शादी बीते वर्ष 12 दिसंबर को हुई थी. खबरों की मानें तो इस शादी में तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
