आज करण जौहर (Karan Johar) के जुड़वा बच्चों (Kids) यश (Yash) और रूही (Roohi) का जन्मदिन (Birthday) है. आज वे पूरे दो साल के हो गए. करण जौहर 7 फरवरी 2017 को सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे. करण जौहर सोशल मीडिया पर अक्सर यश और रूही की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लोग ख़ूूब पसंद करते हैं. यश और रूही के जन्मदिन पर नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते उन दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अंगद ने तस्वीर शेयर के लिए लिखा कि नेहा व अंगद जब अपनी बेटी मेहर को लेकर पहली बार उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों ने कैसे उत्साह में बेबी कहकर चीखा था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी प्लान की है जिसमें स्टार किड्स के साथ साथ करण जौहर के भी दोस्त शामिल होंगे. इन दोनों प्यारे बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर देखिए कुछ क्यूट पिक्स व वीडियोज़.





https://www.instagram.com/p/Bqytx5ODN0C/
