ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की अक्षरा यानी हिना ख़ान आजकल एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में अपने रोल कोमोलिका के माध्यम से ख़ूब सुर्ख़ियां बटोर रही हैं. हिना ख़ान को हमेशा ही दर्शकों का प्यार मिला है, फिर चाहे ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की अक्षरा के रूप में हो, बिग बॉस 11 की एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में हो या एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में अपने रोल कोमोलिका के लिए, हर बार हिना ख़ान ने दर्शकों का दिल जीता है और दर्शकों ने भी हिना ख़ान पर अपना प्यार दिल खोलकर लुटाया है. कसौटी ज़िंदगी की शो की पुरानी कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया की तरह ही हिना ख़ान भी दर्शकों के बीच गॉसिप का मुद्दा बनी हुई हैं. ख़ासकर कसौटी ज़िंदगी की 2 में हिना ख़ान का सेक्सी लुक उन्हें ख़ूब सुर्खियां दिला रहा है.

कसौटी ज़िंदगी की 2 शो में अनुराग और प्रेरणा की ज़िंदगी में हलचल मचा देने वाली कोमोलिका की इस शो में जल्दी ही शादी होने वाली है. ख़ास बात ये है कि कोमोलिका उर्फ हिना खान का ब्राइडल लुक भी उनके किरदार की तरह ही ख़ूब चर्चा में है. हाल ही में हिना ख़ान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बगांली दुल्हन के रूप में फोटोग्राफ्स शेयर की और उनका ये लुक हिना ख़ान के फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. हिना ख़ान के तमाम फैन्स उन्हें ब्राइडल लुक में देखने के लिए बेताब हैं. जब फोटो शेयर करने के बाद उनके फैन्स उनके ब्राइडल लुक को लेकर इतने उत्साहित हैं, तो सोचिए, कसौटी ज़िंदगी की 2 शो में जब हिना खान की शादी के सीन्स दिखाए जाएंगे, तो शो की टीआरपी कितनी बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ..? (Kapil Sharma-Sunil Grover Back Together?)
कसौटी ज़िंदगी की 2 शो की कोमोलिका उर्फ हिना खान ने इंस्टाग्राम पर बगांली दुल्हन के रूप में अपनी फोटोग्राफ्स शेयर की:
https://www.instagram.com/p/BuLMp8eDGht/
https://www.instagram.com/p/BuJlzB_BQ5t/
बता दें कि बंगाली दुल्हन के इस ख़ूबसूरत अवतार के बाद जल्द हिना खान कसौटी ज़िंदगी की 2 शो कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी. कसौटी ज़िंदगी की 2 शो से हिना खान के ब्रेक लेने की वजह है उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म, हिना खान अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म पर फोकस करना चाहती हैं इसलिए वो कसौटी ज़िंदगी की 2 शो से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं.
