इन दिनों राखी सावंत अपनी शादी को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं. हालांकि उनके पति की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन वे सिंदूर, चूड़े से लेकर हनीमून तक के पिक्स पोस्ट करती रहती हैं. अब इसी से जु़ड़ा एक अन्य मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मामला राखी सावंत के दोस्त दीपक कलाल का है, जिससे कभी वो शादी करने का दावा करती थीं. असल में दीपक कलाल राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं.

राखी की शादी के बाद दीपक ने कई वीडियोज शेयर किए जिसमें वो उन्हें धमकी देते और अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दीपक ने राखी के पति रितेश को भी अपशब्द कहे. दीपक ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राखी ने उनसे 4 करोड़ रुपए लिए हैं और अगर वे उनके पैसे वापस नहीं करती तो वे उनकी जिंदगी खराब कर देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि राखी अपनी शादी तोड़ दें. इस घटनाक्रम के बाद राखी के पति रितेश की बहन यानी राखी की ननद ने दीपक कलाल की जमकर धुनाई की है. राखी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी की ननद साफ नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके एक दोस्त भी है, जो वी़डियो शूट कर रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है, ननद और उनके दोस्त के रेस्टोरेंट के अंदर दीपक को बैठा देखते हैं और अंदर चले जाते हैं. इसके बाद वो दीपक के साथ मार पिटाई करते हैं और कहते हैं ‘तुमने राखी सावंत के पति को हि…. कैसे बोला? तुम्हारी इतनी हिम्मत कैसे हो गई. राखी सावंत और रितेश से माफी मांगो’. इसके बाद दीपक राखी से हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों दीपक को बुरी तरह टॉर्चर कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,” मेरे पति की बहन ने दीपक की धुनाई की. मार खाने के बाद दीपक कलाल माफी मांग रहे हैं. जो आप वीडियो में साफ देख सकते हैं. दीपक ने भी इंस्टा पर पिटाई का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सॉरी.”

https://www.instagram.com/p/B1l8WGUgZvN/
इसी बीच राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से इंस्टग्राम पर बहुत इमोशनल मैसेज शेयर कर रही हैं, जिससे लोगों को लग रहा है कि कहीं उनकी शादीशुदा जीवन में कोई बाधा तो नहीं आ गई. राखी ने एक रोती हुई लड़की का एनीमेटेड पिक डालते हुए टूट हुए दिल का इमोजी डाला तो सभी को लगा कि कहीं इसका कनेक्शन उनकी शादी से तो नहीं है, लेकिन राखी ने सारी गलतफहमियां मिटाते हुए लिखा कि यूके का टिकट बहुत महंगा है इसलिए रो रही हूं.
