इन दिनों ग्लैमर वर्ल्ड के बहुत से स्टार्स वेकेशन मूड में लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों स्टार्स के वेकेशन की पिक्स छाई हुईं हैं. इनमें से ही एक हैं आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर. आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं. आपको बता दें कि आयुष्मान की प्रोफेशनल लाइफ इन दिनों बुलंदी पर है. अंधाधुन, बधाई हो और आर्टिकल 15 जैसी एक से एक हिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान की गिनती सुपरस्टार के रूप में होने लगी है. हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. जाहिर है इतनी कामयाबी के बाद सेलिब्रेशन के लिए एक छुट्टी तो बनती ही है. इसलिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर ऑस्ट्रेलिया के निकल पड़े. वहां वे अपनी पत्नी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. आयुष्मान की वाइफ ताहिरा ने ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की पिक्स शेयर की हैं. इन पिक्स को शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने लिखा, काफी समय बाद हम छुट्टियां मना रहे हैं. पिछला साल हमारे लिए बहुत मुश्किल था. हमने एक साल में सबसे बुरा और सबसे अच्छा दोनों ही समय देखा. हालांकि मेरा दिल दोनों ही समय के लिए आभारी है, लेकिन मुझे नहीं पता कि इस एहसास हो किस तरह व्यक्त किया जाए, पर मुझे इस छुट्टी की बहुत ज़रूरत थी. इस लम्हे और शांति की भी ज़रूरत थी. तुम्हारे साथ ज़िंदगी बहुत ख़ूबसूरत लगती है.

वहीं आयुष्मान खुराना के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ वेकेशन मनाने यूरोप के एक खूबसूरत देख ऑस्ट्रिया गए हुए हैं. अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ड्रीम वेकेशन की पिक्स शेयर कर रहे हैं. इन पिक्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों इस लम्हें को जीभर जी रहे हैं. हालांकि दोनों ने एक साथ एक भी पिक शेयर नहीं की, पर वे एक-दूसरे की पिक क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. दोनों ने एक ही लेक के सामने पिक क्लिक करके शेयर की, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों एक साथ हैं. मलाइका ने लेक में स्विमिंग करते हुए कुछ पिक्स शेयर किए, जिनमें वे किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं. इसके अलावा अर्जुन ऑस्ट्रिया की खूबसूरती के कायल हो चुके हैं आए दिन वहां के खूबसूरत लोकेशंस की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. आप भी देखिए अर्जुन और मलाइका के ड्रीम वेकेशन की पिक्स…





