Close

बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में छा गए कार्तिक आर्यन, अपने जबरदस्त डांस से जीता सबका दिल, वायरल हुए फोटोज और वीडियोज में एक्टर ने फ्लॉन्ट किया टैटू (Actor Kartik Aaryan Performed A Stunning Dance At Sister Kritika’s Haldi Ceremony, Photos And Videos Are Going Viral)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Film Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. लेकिन इसी बीच उनकी छोटी बहन कृतिका तिवारी की शादी (Sister Kritika Wedding) हो रही है.

Kartik Aaryan

एक्टर कार्तिक आर्यन के ग्वालियर स्थित घर पर इन दिनों खुशियों का माहौल है. असल में एक्टर की खुशी का राज है कि कार्तिक आर्यन की छोटी बहन कृतिका तिवारी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है.

Kartik Aaryan's Sister Haldi

बता दें कि एक्टर की बहन कृतिका की शादी ग्वालियर के होटल उषा किरण पैलेस में बड़े धूमधाम से होगी. शादी से पहले की रस्में बीते दिनों शुरू चुकी हैं.

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की बहिन कृतिका तिवारी की शादी का फंक्शन ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है.

Kartik Aaryan

फंक्शन में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है.

Kartik Aaryan

इस पैलेस में बीती रात हल्दी सेरेमनी होस्ट के8 गई थी. जिसमें परिवार सहित सभी रिश्तेदार और दोस्त मस्ती करते नजर आए.

Kartik Aaryan's Sister Haldi

कार्तिक ने अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं.

Kartik Aaryan

इन तस्वीरों में कार्तिक अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

Kartik Aaryan

अपनी बहन की हल्दी की रस्म को ध्यान में रखते हुए कार्तिक ने हल्दी फंक्शन में येलो-व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा कैरी किया.

Kartik Aaryan

एक्टर की बहन कृतिका तिवारी भी बेहद प्यारी लग रही थी. लेकिन सबका ध्यान कार्तिक आर्यन के टैटू ने खींच लिया.

Kartik Aaryan

इन वायरल हो रही फोटोज में कार्तिक ने अपना नया टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं.

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की कलाई में बने इस टैटू में #Tikki लिखा हुआ है.

Kartik Aaryan

इसके साथ एक दिल वाला इमोजी भी है। कार्तिक आर्यन का टैटू वाला फोटोज और वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Kartik Aaryan

छोटी बहन की शादी में मस्ती करते हुए कार्तिक आर्यन की इन तस्वीरों और वीडियोz पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Kartik Aaryan

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक ग्वालियर के मूल निवासी हैं और उनका बचपन ग्वालियर मे ही बीता है.

Share this article