Close

एक्टर्स का क्रिसमस कनेक्शन; तस्वीरें शेयर कर फैंस को किया विश (Actor’s wish their Fans a ‘Merry Christmas’)

Actor's Christmas party with family
फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी

यूँ तो कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है,लेकिन इस आपदा में भी लोग खुशियों के पल भी पूरी शिद्दत से जीना चाहते हैं, क्रिसमस का दिन भी पूरी दुनिया के लिए खुशियों का एक खास पल बनकर आया है, इसी ख़ुशी में अपने फैंस के साथ शामिल हुए हैं फ़िल्मी सितारें भी,बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने-अपने अंदाज़ में सबको मैरी क्रिसमस विश किया।करीना कपूर और सैफ अली खान ने क्रिसमस पर एक फैमिली के साथ एक डिनर प्लान किया।

Celeb's Christmas party

जहाँ एक तरफ करीना अपनी फॅमिली के साथ क्रिसमस पर डिनर कर रही हैं तो वहीँ बिग बी ने इस मौके पर अपनी एक बहुत ही खास पिक्स शेयर कर अपने फैंस को मैरी क्रिसमस विश किया,बिग बी ने लिखा,सावधानी बरतते हुए और शांति बनाये रखते हुए सबको मैरी क्रिसमस।

Celeb's Christmas party
बिग बी का स्नो वाइट क्रिसमस लुक

प्रियंका चोपड़ा लंदन में शूटिंग कर रही हैं,और वहां लॉकडाउन होने के कारण फ़िलहाल वहीँ फंसी हुई हैं,लेकिन क्रिसमस के इस मौके पर उन्होंने निक के साथ अपनी खूबसूरत पिछ शेयर करते हुए सबको क्रिसमस की बधाई दी.विश करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'क्रिसमस स्पिरिट'.

Celeb's Christmas party
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा
Celeb's Christmas party

क्रिसमस के खास मौके पर रेमो ने अपने घर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया, कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूज़ा कुछ दिन पहले ही अस्पताल से ठीक होकर लौटे हैं, इसलिए भी ये क्रिसमस भी रेमो के लिया काफी खास था,रेमो ने घर के हर कोने को डेकोरेट किया है.

Celeb's Christmas party
रेमो डिसूज़ा की क्रिसमस पार्टी
Celeb's Christmas party
Celeb's Christmas party
Celeb's Christmas party

क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन और कियारा आडवानी का फनी अंदाज़ दिखा,दोनो ने क्रिसमस विश करते हुए अपना बूमरैंग बनाया,साथ ही क्रिसमस कैप और बलून्स के साथ मस्ती करते दिखे।वरुण और कियारा फिल्म जग जग जियो में एक साथ नज़र आएंगे।

Celeb's Christmas party
वरुण धवन और कियारा आडवानी की क्रिसमस मस्ती
Celeb's Christmas party
Celeb's Christmas party

मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा क्रिसमस के रंग में पूरी तरह रेंज नज़र आये,दोनों ने रेड कलर का नाईट सूट पहना था और साथ में डांस कर रहे थे.दोनों ने अपने पोस्ट में कहा, 'सैंटा के लिटिल हेल्पर्स'.

Celeb's Christmas party
मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा का क्रिसमस लुक
Celeb's Christmas party

उर्वशी रौटेला और श्रद्धा कपूर ने भी क्रिसमस के मौके पर फैंस को विश करते हुए खूबसूरत क्रिसमस ट्री की पिक्स शेयर की.

Celeb's Christmas party
Celeb's Christmas party
श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की क्रिसमस ट्री की तस्वीर

सनी लियोनी ने क्रिसमस के मौके पर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक डांस करते हुए वीडियो पोस्ट की.

Celeb's Christmas party
सनी लियोनी और डेनियल वेबर का रोमांटिक डांस
Celeb's Christmas party

क्रिसमस पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है,लेकिन इस बार कोरोना ने इसके जश्न को फीका कर दिया है,इसके बावजूद लोग अपने अपने तरीके से खुद ध्यान रखते हुए क्रिसमस मना रहे हैं. फ़िल्मी सितारें भी इसमें पीछे नहीं हैं, थोड़ा ही सही लेकिन हर किसी ने अपने स्टाइल में क्रिसमस सेलिब्रेट तो कर ही लिया।

Share this article