भले ही रेखा और जया बच्चन के बीच छत्तीस का आंकड़ा हो, लेकिन जया की बहू ऐश्वर्या बच्चन (Aishwarya Bachchan) और रेखा (Rekha) जब भी कहीं मिलती हैं इनकी बॉन्डिंग देखने वाली होती है. ऐसा ही कुछ दोबारा हुआ जब कल ये दोनों अदाकाराएं मशहूर शायर कैफी आज़मी और शबाना आज़मी के पिता की 100वीं बर्थ एनीवर्सिरी के मौक़े पर इकट्ठा हुए. इस आयोजन में जहां एक ओर फरहान अख़्तर और शिबानी दांडेकर ने एक साथ एंट्री मारकर सभी की आंखों को चौंधा दिया, तो वहीं, दूसरी ओर कुछ और भी ऐसा था कि जिसके बाद चर्चाओं का बाज़ार फिर गर्म हो गया.

हम बात कर रहे हैं यहां हुई ऐश्वर्या राय बच्चन और रेखा की मुलाकात के बारे में. इस मुलाकात के दौरान दोनों एक दूसरे के गले लगतीं और इस अंदाज में मिलती दिखीं कि मानों मां-बेटी हो. बस इसी के बाद इन दोनों दीवाओं की मुलाकात वाली फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गए और इन्हें देखने वाले बस देखते ही रह गए.

वीडियो में ऐश्वर्या, रेखा का हाथ थामे सीढ़ियों से नीचे उतरती दिख रही हैं. इसी दौरान दोनों साथ में हंसती-खिलखिलाती हुई भी दिखीं. इतना ही नहीं, फोटोग्राफर्स की रिक्वेस्ट पर रेखा ने ऐश्वर्या को बांहों में भरकर गले से लगाते हुए पोज भी दिए. इसके बाद ऐश, रेखा को छोड़ने कार तक आईं और यहां दोनों ने दोबारा एक दूसरे को गले लगाया और रेखा ऐश को किस करते हुए दिखाई थी. इसके बाद ऐश ने रेखा को कार तक में बिठाया. देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/BsoA-bgg-5e/
इस इंवेट में ऐश और रेखा के अलावा अनिल कपूर, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, सोनू निगम, जोया अख़्तर, फरहान अख़्तर, शिबानी दांडेकर, दिया मिर्ज़ा, मधु चोपड़ा इत्यादि स्टार्स भी शामिल हुए.


