Close

लॉकअप-2: गौरव खन्ना से तलाक लेने के बाद आकांक्षा चमोला नहीं करेंगी शादी, एक्ट्रेस बोलीं – मैं अकेली रहने वाली हूं (Akanksha Chamola says she will not remarry after divorce from Gaurav Khanna: ‘Main akeli rehne waali hoon’)

लॉकअप- सीजन 2 (Lock upp- Season 2) की कंटेंस्टेंट आकांक्षा चमोला (Akansha chamola) ने प्रीमियर पर ये खुलासा करके सबको चौंका दिया कि वे अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही (Getting a divorce from husband Gaurav Khanna) हैं.

Akanksha Chamola

रियलिटी शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया कि वे शादी के 10 साल बाद अपने हसबैंड गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं. एक्ट्रेस के इस खुलासे को जानकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ये पहली बार है जब वे अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट शेयर कर रही हैं.

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna

और लॉकअप 2 के 9th एपिसोड में एक बार फिर से आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. और ये बताया कि डिवोर्स के बाद मूव ऑन करने का उनका क्या प्लान है.

Akanksha Chamola

पामेला से बात करते हुए आकांक्षा बोलीं - मेरी शादी बहुत यंग एज में हो गई थी. जब मैं 24 की थी, तभी मेरी शादी हो गई थी. पामेला कहती हैं - आप अभी भी यंग हो. आपको कोई भी मिल जाएगा. आकांक्षा कहती हैं - मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि मेरा हो गया है. लेकिन लाइफ में पहली बार अकेले रहने वाली हूं. मतलब, न तो अपने पैरेंट्स के घर में और न ही अपने हसबैंड के घर में. अब मेरा अपना घर होगा. मैं ज़िंदगी भर अकेले ही रहूंगी.

Akanksha Chamola

इस से पहले भी आकांक्षा ने ये खुलासा किया था कि वे बायसेक्सुअल हैं. आकांक्षा अक्सर इस तरह के खुलासे करके शो में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और फैंस के दिलों में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं.

Share this article