तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah) फेम एक्टर, मशहूर कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ससुर बन गए हैं. उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा ने शादी रचा ली है. हालांकि शैलेश लोढ़ा ने इस शादी को मीडिया की नज़रों से दूर रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ (Shailesh Lodha's daughter wedding) ऑनलाइन लीक हो गई हैं और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.


शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा (Shailesh Lodha's daughter Swara Lodha) की ग्रैंड वेडिंग जोधपुर के मशहूर उम्मेद भवन पैलेस में हुई, जिसमें साहित्य, फ़िल्म, पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स वर्ल्ड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबकी नजर विकी कौशल (Vicky Kaushal) पर अटकी रहीं, जो वहां बारातियों का स्वागत करते नज़र आए. स्टाइलिश सफेद शेरवानी जैकेट और काली ट्राउजर पहने विकी कौशल शैलेश की पगड़ी ठीक करते, बारात का स्वागत करते और दुल्हन को गले लगाकर बधाई देते नजर आए.


स्वरा लोढ़ा ने सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले शाश्वत के साथ सात फेरे लिए. तीन दिनों तक चले इस ग्रैंड वेडिंग में मेहंदी, संगीत, साफाबंदी, बारात और वरमाला जैसी रस्में पूरे शाही अंदाज में निभाई गईं.

इंटरनेट पर संगीत नाईट का भी एक वीडियो वायरल है, जिसमें शैलेश लोढ़ा बेटी की शादी में जमकर ठुमके लगाते दिखे.

वरमाला की रस्म की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वरमाला के बाद अपनी बेटी को गले लगाते हुए शैलेश लोढ़ा इमोशनल दिखाई दिए. इस दिल को छू लेने वाले क्लिप में दुल्हन स्वरा को अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया.

गेस्ट लिस्ट की बात करें, तो बाबा रामदेव, कुमार विश्वास भी शैलेश लोढ़ा की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे. इसके अलावा, राजनीति और खेल जगत की भी कई हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें क्रिकेटर इरफान पठान भी पहुंचे थे. इस रॉयल वेडिंग में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से कोई नजर नहीं आया. शैलेश लोढ़ा का शो के मेकर असित मोदी संग लंबे समय तक विवाद चला था, शो की टीम के शादी में शामिल न होने की वजह इसे ही माना जा रहा है.

