Close

अपनी शादी में अंशुला कपूर ने ओढ़ा 42 साल पुराना अपनी मम्मी का जरदोजी का दुपट्टा, हाथों में पहने कलीरों पर लिखा है मां का नाम (Anshula Kapoor Wore Her Mom 42 Year Old Dupatta For Her Wedding)

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर (Anshula Kapoor -Rohan Thakkar) की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा अंशुला के दुपट्टे (Anshula Dupatta) ने. बता दें कि अपनी शादी में अंशुला ने अपनी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू-जरदोजी का दुपट्टा (Her Mom 42 Year Old Dupatta) कैरी किया.

Anshula Kapoor's Wedding

अर्जुन, जान्हवी और खुशी कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी रच ली है. इस शादी में पूरा कपूर खानदान और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. बड़ी धूमधाम से शादी की रस्में निभाई गईं. लेकिन अंशुला के ब्राइडल लुक ने फैंस का दिल चुरा लिया.

Anshula Kapoor's Wedding

अंशुला कपूर ने अपनी शादी के लिए पीच और पिंक कलर के हैवी लुक वाले लहंगा सिलेक्ट किया, जिस पर बारीक जरदोजी का वर्क किया था. इस ब्राइडल लुक में अंशुला किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं. इस ब्राइडल लुक में लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा ब्राइडल के दुपट्टे ने.

Anshula Kapoor's Wedding

हैवी ब्राइडल आउटफिट के साथ अंशुला ने अपनी मम्मी का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू-जरदोजी का दुपट्टा कैरी किया. मां के इस जरदोजी वाले दुपट्टे ने अंशुला के लुक में चार चांद लगा दिए. अपने वेडिंग लुक की फोटोज अंशुला ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, साथ में उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया है. इस इमोशनल नोट अंशुला ने मां के दुपट्टे के बारे में बताते हुए लिखा कि मुझे पता था कि जब मैं दुल्हन बनूंगी तो अपने साथ मेरी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिशू और जरदोजी का दुपट्टा कैरी करूंगी. मैने बाकी की सारी एक्सेसरीज उसी को ध्यान में रखकर तैयार की हैं. मेरे साथ मेरी मां का प्यार यानी बांधनी घरचोला दुपट्टा है.

Anshula Kapoor's Wedding

अंशुला ने अपने खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट के साथ मल्टी लेयर हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथों में कंगन और चूड़ा पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया. अंशुला ने हाथों में जो कलीरें पहने हैं वे भी बहुत खास हैं, उन कलीरों पर उनकी मां नाम लिखा हुआ है.

Anshula Kapoor's Wedding

इस शादी में भले ही अंशुला की मां उनके साथ मौजूद नहीं थीं, लेकिन दुल्हन से जुड़ी हर चीज में उनकी मां की यादें मौजूद रहीं. जब अंशुला मंडप में बैठी थीं तब भी वे अपनी मां के फोटो अपने साथ लेकर बैठी थीं.

Share this article