Close

आलिया भट्ट ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान के लिए भेजा एडोरेबल गिफ्ट, देखें फोटो (Alia Bhatt sends adorable gifts for Katrina Kaif and Vicky Kaushal’s son Vihaan, see pic)

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Ketrina Kaif And Vicky Kaushal) के बेटे को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बहुत प्यारा गिफ्ट (Adoreble Gift) भेजा है. कैटरीना कैफ ने इस क्यूट से गिफ्ट हैंपर की एक झलक दिखाते हुए आलिया को थैंक्स कहा है.

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर में एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बेबी बॉय विहान कौशल के साथ बिजी हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने कपल फ्रेंड्स विक्की और कैटरीना के बेटे विहान कौशल को एक क्यूट गिफ्ट भेजा है.

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी अपने बेटे विहान कौशल को मिले हार्ट वार्मिंग गिफ्ट हैंपर की एक झलक दिखाई है. ये गिफ्ट हैंपर आलिया भट्ट ने कैटरीना और विक्की कौशल के बेटे के लिए भेजा है. इस फोटो में बहुत खूबसूरत तरीके से पैक किया एक बॉक्स है. इस बॉक्स में एक सॉफ्ट, बुना हुआ नीला बनी टॉय है, साथ में मैचिंग कलर का कंबल है.

इस फोटो के साथ कैटरीना ने अपने कैप्शन भी लिखा और इस ब्रांड को एडोरेबल बताते हुए लिखा- @एड-ए-मम्मा इन एडोरेबल कडलीज़ के लिए धन्यवाद.

बता दें कि आलिया और कैटरीना बहुत अच्छे दोस्त हैं. यहां तक कि वे दोनों एक ही जिम में एक साथ वर्कआउट भी करते थे. कैटरीना से पहले आलिया ने कियारा आडवाणी की बेटी के लिए भी गिफ्ट हैंपर भेजे थे. गिफ्ट के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा- डियर कियारा, आप अपनी लाइफ के इनक्रेडिबल स्टेप की ओर बढ़ रही हैं. मैं आपको बिग हग भेज रही हूं

Share this article