Close

बेबी राहा के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने शेयर की अपने 250 करोड़ रुपए के बंगले की गृहप्रवेश की पूजा की तस्वीरें, अंदर से ऐसा दिखता है कपल का नया घर (Alia Bhatt Share Griha Pravesh Pictures With Ranbir Kapoor Raha Birthday Celebration, Photos Goes Viral)

पीच-गोल्ड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor) ने अपने 250 करोड़ रुपए के नए बंगले 'कृष्णाराज' में गृहप्रवेश (Grah Pravesh in New Bunglow 'Krishna Raj') किया. गृह प्रवेश के साथ ही जश्न का दूसरा मौका था बेबी राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन का. डबल जश्न के इस मौके पर कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली एक साथ नजर आईं.

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज शेयर करते हुए अपने 250 करोड़ रुपए के नए बंगले 'कृष्णाराज' में ही गृहप्रवेश पूजा की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.

Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने वैसे तो दिवाली के मौके पर अपने नए बंगले में ग्रह प्रवेश की पूजा की थी. लेकिन अब जाकर सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है.शेयर की इन तस्वीरों में आप रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, बेबी राहा कपूर, नीतू सिंह, महेश भट्ट, सोनी राजदान और आलिया की बहन शाहीन भट्ट बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Alia Bhatt

.सबसे अधिक फैंस का ध्यान खींचा है उन तस्वीरों ने जिनमें रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के आगे नतमस्तक होकर भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को देख कर ये एहसास होता है रणबीर आज भी अपने पापा से कितना प्यार करते हैं.

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

फोटोज की इन सीरीज में एक फोटो में आलिया भट्ट हसबैंड रणबीर और बेटी राहा के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर फोटो में पीच गोल्ड कलर की साड़ी पहने हुए आलिया पूजा में बैठी नजर आ रही हैं. इस साड़ी में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही थीं.आलिया की सास नीतू सिंह अपने बेटे बहू के इस बंगले को देखकर बहुत खुश हो रही हैं. एक फोटो में नीतू सिंह आलिया को हग करती दिख रही हैं.

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

जश्न का दूसरा मौका ये था कि आलिया-रणबीर की बेटी राहा 3 साल की हो गई है. बीते महीने कपल ने राहा का बर्थडे बहुत धूमधाम से मनाया था.

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

इसी सीरीज में आलिया भट्ट ने बेबी राहा की बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें राहा और आलिया पिंक कलर की ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं.

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

बेबी राहा की बर्थडे पार्टी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे. सभी ने मिलकर बेबी राहा के बर्थडे पर जमकर खूब मस्ती की थी.

Alia Bhatt

एक्ट्रेस ने बेबी राहा के बर्थडे केक की झलक भी उन्होंने फैंस को दिखाई है. आलिया और रणबीर के फोटोज की इन सीरीज को फैंस बेहद पसंद पर रहे हैं. लाइक्स और कमेंट कर अपना प्यार लूटा रहे हैं.

Share this article