'राजी', 'गंगुबाई काठियावाड़ी' और ' हीरामंडी' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन जाकिर खान और एक्टर सुनील ग्रोवर (comedian Zakir Khan and actor Sunil Grover) के साथ स्टेज शेयर किया. लेकिन ऑडियंस उनकी होस्टिंग को एंजॉय करने की बजाय सिर पकड़ कर बैठ गईं.

बीते दिनों मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 हुआ था. इस अवॉर्ड शो को आलिया भट्ट ने पहली बार होस्ट किया था. एक्ट्रेस के साथ कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर भी अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे. शो को होस्ट करते हुए आलिया ने अपने जोक्स से ऑडियंस को खूब हंसाने की कोशिश की. लेकिन अधिकतर लोगों ने उनके जोक्स पर रिएक्ट नहीं किया.

अवॉर्ड शो को होस्ट करती हुई आलिया भट्ट ब्लैक कलर के थ्री-पीस टक्सीडो में बहुत स्टनिंग नजर आईं. होस्टिंग के दौरान आलिया, संजय लीला भंसाली, मोहित सूरी और आदित्य धर के बारे में बात करती हुई और मज़ाक करती नज़र आईं. लेकिन दूसरी तरफ बैठी ऑडियंस बिल्कुल ब्लैंक थीं. उनके फ्लैट फेस देखकर लग रहा था, जैसे उन्हें आलिया के जोक्स पसंद नहीं आए.

और अब यूजर्स सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक्स पर ने एक यूजर ने आलिया भट्ट को ट्रोल करते हुए लिखा है- ठीक है, अब तक मुझे सिर्फ शक था. पर अब मुझे पूरा यकीन है. धुरंधर ने वाकई कई लोगों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है.

दूसरे यूजर ने आलिया की बेइज्जती करते हुए लिखा- भाई, ये इतना शर्मनाक है. मुझे भी शर्म आ रही है... सच में अवॉर्ड शो में कोई हंस नहीं रहा. कौन लिखता है इतने घटिया जोक्स. तीसरे यूजर ने लिखा -'रहने दो आलिया आपसे नहीं हो पाएगा, सो क्रिंज.

चौथे यूजर ने आलिया को बुरा भला कहते हुए लिखा- मिलिए आलिया भट्ट से, बेहद एवरेज एक्ट्रेस. उनकी कुछ फिल्में दमदार पीआर की वजह से सफल रहीं और अब वे एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रही हैं. इस इवेंट को वे फनी बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सच कहूं तो ऐसा लग रहा है जैसे दर्शक बोर हो रहे हैं.

