Close

सपोर्ट में उतरे सलमान खान का राजपाल यादव ने किया धन्यवाद, भाईजान को बताया बिग ब्रदर (Rajpal Yadav Reply To Salman Khan And Called Him Big Brother Thank Him For His Support)

कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव (Comedian Actor Rajpal Yadav) ने उनके सपोर्ट में उतरे सलमान खान (Salman Khan) का दिल से शुक्रिया अदा किया है. इतना ही नहीं कॉमेडियन एक्टर राजपाल ने एक्स पर सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई (Call Him Big Brother) बताया. वायरल हुए इस ट्वीट पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

स्क्रीन अवॉर्ड फंक्शन में राजपाल यादव पर उनके चेक बाउंस केस पर शो के होस्ट ने तंज कसा था. ये वीडियो इंटरनेट पर इतनी तेजी से फैला की बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने भी इस वीडियो को नोटिस किया. वीडियो देखने के बाद सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई और साथ ही एक्टर कॉमेडियन राजपाल का सपोर्ट भी किया.

एक्स पर राजपाल यादव को सपोर्ट करते हुए सलमान खान ने लिखा कि आपको खूब काम मिलेगा और डॉलर के रेट पर काम मिलेगा. हकीकत ये है. ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है.

भाईजान का प्यार और समर्थन देख कर राजपाल यादव भावुक हो गए. राजपाल यादव ने भी सलमान खान को अपना बड़ा भाई बताया और हमेशा रास्ता दिखाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.

राजपाल ने एक्स पर लिखा- सलमान भाई मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. लव यू भाई नमन’. इस पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट करते हुए सलमान खान की दरियादिली की तारीफ की है.

Share this article