टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके बिज़नेस मैन पति विक्की जैन (Vicky Jain) सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के अलावा अक्सर पूजा पाठ और भक्ति में लीन दिखाई देते हैं. चाहे कोई भी फेस्टिवल हो, या कोई खास मौका, अंकिता पूरी फैमिली संग ज्यादा पूजा- आरती में डूबी दिखाई देती हैं. और अब वो पति विक्की संग उज्जैन महाकाल बाबा (Ankita Lokhande visits Mahakal Temple) के दरबार में पहुंची हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं.

अंकिता लोखंडे मंगलवार सुबह 4 बजे पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) पहुंचीं. यहां दोनों ने भस्म आरती (Ankita Lokhande participates in Bhasm Aarti) में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की पूजा और अभिषेक किया. इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नज़र आए. अंकिता ने नंदी की भी पूजा की और उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही. उन्होंने बाबा का अभिषेक भी किया और उनका आशीर्वाद लिया.

बाबा महाकाल के दर्शन करके अंकिता बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने मीडिया से बात भी की और भस्म आरती के अनुभव के बारे में बताया. अंकिता ने कहा, "मैं इंदौर की रहने वाली हूं और बचपन में कई बार महाकाल मंदिर आई हूं, लेकिन भस्म आरती में पहली बार शामिल हुई. आज जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती." सोशल मीडिया पर आरती देखना और सामने बैठकर देखना बिल्कुल अलग अनुभव है. ऐसा लगता है जैसे महाकाल की उपस्थिति आपके सामने हो. मुझे लगा शिव जी साक्षात मेरे सामने प्रकट हो गए हैं."

वहीं विक्की जैन ने वहां की व्यवस्था की भी बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा, "यहां रोज़ इतने लोग दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन यहां का मैनेजमेंट इतना बढ़िया है कि सबको अच्छे से दर्शन हो जाते हैं. महाकाल जैसी कोई और जगह हो ही नहीं सकती. यहां शिव की सच में साक्षात दर्शन देते हैं." इसके बाद उन्होंने जय महाकाल, हर हर महादेव का जयकारा भी लगाया.

मंदिर से अब उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अपने फेवरेट कपल को महादेव की भक्ति में रमा देख फैंस भी खुश हो रहे हैं और जय महाकाल का जयकारा लगाकर उनके पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं.
