बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के 18वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. शो में अक्सर वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी शेयर (Big B shares anecdotes about his personal life) करते रहते हैं, जिससे शो इंटरटेनिंग बना रहता है. अब हाल ही में एक्टर ने एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ (Amitabh Bachchan shares personal life story) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है कि किस तरह स्टाफ के न रहने पर वो खुद ही सारी सफाई का काम निपटा देते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जया (Jaya Bachchan) की डांट से बचने के लिए वो क्या करते हैं.

दरअसल शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा कि अगर कोई स्टाफ मौजूद नहो तो वो घर के काम में हाथ बंटाते हैं. इसका जवाब देते हुए बिग बी ने कहा, “चार हो, आठ हो या दस हो, अगर स्टाफ घर पर नहीं होता है तो सारा काम मैं ही कर लेता हूं. साफ सफाई वगैरह भी कर लेते हैं. बस खाना बनाना नहीं आता. तो कभी बाहर से मंगा लेते हैं, कभी जया जी से बोल देते हैं कि देवी जी आप ही कुछ बना दीजिए. ये सुनते ही वो एक्साइटेड हो जाती हैं और हमारे लिए कोई नया पदार्थ बना देती हैं. और पूछती भी हैं कि कैसा बना था.”

बिग बी ने बताया कि हाल ही में जया जी ने उनके लिए क्या बनाया था. “हमने खीर खाना छोड़ दिया है. तो हाल ही में उन्होंने हमारे लिए नया पदार्थ बनाया था. उन्होंने हमारे लिए आम की खीर बनाई थी. तो हम हाथ जोड़कर जया जी को धन्यवाद करना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि आपने हमारे लिए जो खीर बनाई थी, वो हमें बहुत पसंद आई.

इस पर कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि घर देर से लौटने से क्या कभी उन्हें डांट पड़ती है. इसके जवाब में अमिताभ बच्चन बोले, “मुझे पता होता है कि क्या होने वाला है, इसलिए मैं यह करता हूं कि जैसे ही मैं उठता हूं, हमारे कॉन्टैक्ट्स में परिवार के सभी सदस्यों के नाम सेव होते हैं और हमने एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें मैं हाथ जोड़कर नमस्कार का मैसेज भेजता हूं. फिर मैं उन्हें बताता हूं कि मुझे कहीं शूट पर जाना है और देर हो जाएगी, इसलिए वे रात के खाने के लिए मेरा इंतजार न करें. मैं सभी को पहले ही बता देता हूं. इससे मेरा काम आसान हो जाता है. लेकिन मान लीजिए कि मैंने उन्हें (जया बच्चन) नहीं बताया, तो मुझे डांट पड़ती है और पूछा जाता है कि आप कहां थे? आपने हमें बताया नहीं. यह घर आने का समय है? इसलिए अगर मुझे बहुत देर हो जाती है, तो वह अपना खाना खाकर सो जाती हैं.”

बिग बी की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह अब ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, कमल हासन होंगे. पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण भी इनके साथ लीड रोल में थीं, लेकिन अब वह दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं.
