Close

मां बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, एक्ट्रेस ने किया शादी से पहले एग फ्रीज कराने का फैसला (Urfi Javed Wants To Become A Mother Before Marriage Decides To Freeze Her Eggs)

हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने ब्लॉग में ये खुलासा किया है कि वे 30 साल की हो चुकी है. अभी उनकी शादी नहीं हुई है. पर वे मां बनना चाहती हैं और इसके लिए वह एग्स भी फ्रीज (Egg Freez) करवाने वाली हैं.

Urfi Javed

अजीबोगरीब फैशन सेंस रखने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) का इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है. एक्ट्रेस कभी अपने अजीबोगरीब आउटफिट की वजह से तो कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से. उर्फी का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वे अपना ब्लॉग शेयर करती हैं.

Urfi Javed

हाल ही में उर्फी ने अपने ब्लॉग में बताया- मैं मम्मी बनना चाहती हैं. 30 साल की सिंगल हूं. अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है. मैंने कहीं पढ़ा था कि 30 के बाद महिलाओं में एग्ज की क्वालिटी खराब होने लगती है. मैं भी 30 की हो गई हूं. मुझे एहसास हुआ कि ये अभी नहीं तो कभी नहीं वाली सिचुएशन है. पता नहीं शादी कब होगी और मैं कब बेबी करने का फैसला करूंगी. उस वक्त मुझे फर्टिलिटी की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

Urfi Javed

उर्फी ने कहा- मैं जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना चाहती हूं. मेरी एनर्जी, मेरा टाइम सब मेरे करियर पर लगा है, लेकिन बायोलॉजिकल क्लॉक हमेशा दिमाग में घूमती रहती है। ऐसे में एग फ्रीज कराकर मेरी टेंशन खत्म हो जाएगी. भविष्य में मैं मां बनना चाहती हूं. अपने करियर पर फोकस करना चाहती हूं.

Urfi Javed

बता दें कि एक समय वो भी था जब उर्फी और पारस कलनावत ने एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया.

Share this article