Close

जब विदेश गए अमिताभ बच्चन को कहा गया ‘3rd रेटेड एक्टर’ और इंडिया को ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’, शहंशाह ने बताया- किस बात से सबसे अधिक दिल दुखा था (Amitabh Bachchan Overseas Visit Recalls Being Called A 3rd Rate Actor And India 3rd World Country Reveals What Actually Hurt Deeply)

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप ( Under -19 Cricket World Cup) में भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में भारत देश को वर्ल्ड का नंबर 1 देश कहा है और इंडियन टीम पर गर्व किया है. जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया.

Amitabh Bachchan

बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक किस्से को याद किया - मैं जब फ्लाइट में था तो एक न्यूज पेपर के आर्टिकल पर मेरी नजर पड़ी. इस आर्टिकल में मेरी एक फिल्म की फोटो छपी थी, पर मुझे उस अखबार पर लिखी हुई भाषा समझ में नहीं आ रही थी, तो मैंने एक एयर होस्टेस को बुलाकर पूछा कि इसमें क्या लिखा है?

Amitabh Bachchan

एयर होस्टेस ने बताया कि न्यूज पेपर के इस आर्टिकल में एक इंडियन फिल्म का पोस्टर छपा है और पेपर में इस फिल्म के एक्टर के देश में आने की खबर छपी है कि ये एक्टर देश आ रहे हैं। जैसे ही मैं एयरपोर्ट पहुंचा और बाहर निकला तो लोगों ने मुझे घेर लिया. मैं देख कर हैरान रह गया.भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मेरे लिए देख कर चलना भी मुश्किल था. फिर पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से बाहर आने में मदद की और मुझे सीधे होटल ले गए.

Amitabh Bachchan

एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल की हेडिंग थी 'इस थर्ड वर्ल्ड कंट्री के थर्ड रेटेड एक्टर को इतनी अटेंशन क्यों दी जा रही है?' इस हेडिंग ने मुझे बहुत परेशान किया. मुझे पर्सनल क्रिटिसिज्म से कोई प्रॉब्लम नहीं थी कि उन्होंने मुझे थर्ड ग्रेड का एक्टर कहा. मुझे मंजूर था, लेकिन इंडिया को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगा. मुझे ये पढ़कर बहुत दुख हुआ. मेरा दिल बहुत दुखा था.

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- मैं ये कहना चाहता हूं कि अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत वर्ल्ड चैंपियन है. महिला-पुरुष क्रिकेट, सब में वर्ल्ड चैंपियन है. हम नंबर 1 हैं. पूरी दुनिया में पहले स्थान पर. हम नंबर 1 हैं. भारत माता की जय.

Share this article