Close

रामभूमि अयोध्या में पिता की याद में धर्मशाला बनाएंगे अमिताभ बच्चन, 15 करोड़ की ज़मीन पर बनवाएंगे 20 कमरे, श्रद्धालुओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा (Amitabh Bachchan to build 20 rooms dharamshala in Ayodhya, named after father, offering accommodation to devotees)

 

बिग बी (Big B) अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वो अयोध्या में एक धर्मशाला (Amitabh Bachchan to build dharamshala in Ayodhya) बनवाने जा रहे हैं, जो वो अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन (Dr Harivansh Rai Bachchan) की याद में बनवाएंगे. अगर आवश्यक मंजूरी मिल गई, तो जल्दी ही धर्मशाला का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा.

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले ही अयोध्या में 15 करोड़ की ज़मीन खरीदी थी. यह जमीन दशरथ पथ के किनारे ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में स्थित है. 10,000 वर्ग फुट की जमीन ये ज़मीन उन्होंने राम मंदिर के निर्माण से पहले ही खरीदी थी, लेकिन तब उन्होंने स्प्ष्ट नहीं किया था कि उन्होंने ये ज़मीन क्यों खरीदी है.

लेकिन अब न्यूज़ आ रही है कि बिग भी अयोध्या में पिता और मशहूर हिंदी कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में अयोध्या में एक मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम वो अपने पिता के नाम पर रखेंगे. इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA में बिल्डिंग के नक्शे की मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया गया है. इस आवेदन पर 15 दिन के अंदर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद आगे नक्शे के स्वीकृति दी जाएगी. माना जा रहा है कि स्वीकृति मिलने के बाद धर्मशाला बनाने का काम अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा.

इस धर्मशाला में 20 से अधिक कमरे होंगे और इसका इस्तेमाल अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए किया जा सकेगा. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

बता दें कि बिग बी ने इसके अलावा भी अयोध्या में बड़े इन्वेस्टमेंट किए हैं. मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था. इसके अलावा उन्होंने 75 एकड़ का एक और प्लाट खरीदा है. ये दोनों प्लॉय ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास ही स्थित है, जिसे लग्जरी और प्रीमियम डेवलपमेंट के तौर पर विकसित किया जा रहा है.

Share this article