देशभर में फिलहाल गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi) की धूम है. आम लोग तो गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे ही हैं, बॉलीवुड और टेलीविजन वर्ल्ड भी गणपति बप्पा की पूजापाठ में लीन नज़र आ रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के घर गणपति बप्पा विराजे (Salman Khan celebrates Ganesh Festival) थे, जिसमें पूरा खान परिवार एक साथ आया और गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नज़र आए.

इस बार सलमान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के घर पर डेढ़ दिन के गणपति बप्पा विराजे थे. डेढ़ दिन बप्पा की पूजा करने के बाद कल धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया गया, जिसके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. भगवान गणेश को घर लाने से लेकर उनके विसर्जन तक, सलमान खान की आरती (Salman Khan performs Ganesh Arti) से लेकर सोहेल और अर्पिता के डांस तक विसर्जन के कई क्यूट मोमेंट्स (Inside pics from Salman Khan’s Ganpati celebration) फिलहाल फैंस का दिल जीत रहे हैं.
सलमान ने की उल्टी आरती, अर्पिता ने दिखाई आंख

विसर्जन से सलमान का बेहद प्यारा वीडियो सामने आई है, जिसमें वो आरती कर रहे हैं. दरअसल सलमान आरती कर रहे थे, तो उनकी बहन अर्पिता (Arpita Khan) ने देखा कि वे उल्टे दिशा में आरती कर रहे थे. उन्होंने भाईजान को तुरंत करेक्ट किया. इस पर सलमान का जो रिएक्शन था, वो इतना क्यूट था कि ये मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अर्पिता और सलमान की बॉन्डिंग फैंस को बहुत प्यारी लग रही है और बहन-भाई के इस प्यार पर फैंस दिल हार रहे हैं.
मां सलमा और हेलन ने भी की आरती

विसर्जन से पहले सलमान की मां सलमा और हेलन ने भी बप्पा की आरती की. आरती में पूरा खान परिवार शामिल हुए. विसर्जन से सौतेली मां हेलेन संग सलमान के बॉन्ड का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान हेलेन और उनके साथ बैठे दूसरे गेस्ट से बातचीत करते दिखे. एक्टर ने पैपराजी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और एक छोटे बच्चे पर प्यार लुटाते हुए भी दिखे.

सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी हमेशा की तरह खान फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं. सलमान के बाद उन्होंने भी बप्पा की आरती की. देसी लुक में यूलिया गजब की खूबसूरत लगीं.

हर साल सलमान खान के गणपति फेस्टिवल में विसर्जन से पहले खान फैमिली का डांस फैंस के लिए स्पेशल मोमेंट होता है. इस बार भी सोहेल खान, अर्पिता खान से लेकर अरबाज खान के बेटे अरहान खान तक को जमकर डांस करते देखा गया. उनके डांस के भी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

गणपति का विसर्जन सोहेल की बिल्डिंग के परिसर में ही किया गया. अरबाज खान के बेटे अरहान खान और अर्पिता ने मिलकर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया. इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी दोस्त भी विसर्जन में शामिल हुए.

