नागिन सीरियल के पिछले दो सीज़न को मिली ज़बरदस्त क़ामयाबी के बाद टीवी की क्वीन एकता कपूर नागिन सीज़न 3 लेकर दर्शकों के बीच आ रही हैं और इसके प्रोमो को भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है. वैसे इस बात को तो हर कोई जानता है कि इस नए सीज़न में उनकी चहेती नागिन मौनी रॉय और अदा खान नहीं है, इसलिए हर कोई इस सीज़न की नई नागिन का दीदार करने के लिए बेताब हैं.

लोगों की इस बेताबी को ख़त्म करने के लिए हाल ही में एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना के नागिन बनने की ख़बर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था और अब उन्होंने ‘नागिन 3’ की दूसरी नागिन अनीता हसनंदानी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एकता ने लिखा है कि इस बार मुक़ाबला और बड़ा होगा और इसमें सुपर नेचुरल एलिमेंट भी देखने मिलेंगे.

बता दें कि नागिन के दोनों सीज़न को काफ़ी लोकप्रियता मिली थी. इसके साथ ही इसमें नागिन बनी मौनी रॉय और अदा खान को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे सीज़न में नागिन अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना दर्शकों के दिलों में उतर पाती हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ़ 3 एपिसोड और कपिल के नए शो का हो गया डब्बा गोल
