हाल ही में अंशुला कपूर ने अपनी कॉकटेल पार्टी की कई अनसीन तस्वीरें (Unseen pics From Cocktail Party) सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में न्यूली वेड्स कपल कस्टमाइज्ड स्लोगन वाली मैचिंग टी-शर्ट पहने हुए बहुत क्यूट लग रहे हैं.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर (Anshula Kapoor -Rohan Thakkar) 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. न्यूली वेड्स अंशुला और रोहन ने अपनी कॉकटेल पार्टी की एडोरेबल फोटोज शेयर की है. इन तस्वीरों में कपल कस्टमाइज्ड स्लोगन वाली टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दिया. और अब ये कस्टमाइज्ड स्लोगन वाली टी-शर्ट सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही है.

अंशुला और रोहन ने इस कॉकटेल पार्टी को शादी की सभी रस्में निभाने के बाद होस्ट किया. इस कॉकटेल पार्टी में कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. परिवार से जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और सोनम कपूर ने शिरकत की.

इस पार्टी की खास बात थी कि न्यूली वेड्स अंशुला और रोहन ने एक जैसी कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी. नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर ने रेड कलर की स्कर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर 'Wife of the Party' लिखा था. अंशुला का कॉकटेल पार्टी वाला ये यूनिक लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

जबकि रोहन ठक्कर ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे. उनकी टी शर्ट पर लिखा था 'Husband Est. 2026'. यह तस्वीर अंशुला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है. अंशुला के फैंस को उनका ये अनोखा लुक बेहद पसंद आ रहा है.

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की बात करें तो बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी वो भी एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. 3 साल तक डेट करने के बाद रोहन ने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को शादी के लिए प्रपोज किया था. और 6 जुलाई को दोनों मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में पूरे रीति रिवाज से शादी रचाई.
