टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Vivek Dahia And Divyanka Tripathi) की आज शादी की 10वीं सालगिरह (10Th Wedding Anniversary) है. अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर विवेक ने सोशल मीडिया पर वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. इस नोट में विवेक ने एक सपने से शुरू होकर प्यार और यादों से भरी ज़िंदगी तक के अपने सफ़र को याद किया.

शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर विवेक ने अपनी वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर विश किया है. विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्यांका के साथ एडोरेबल फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. इन एडोरेबल फोटोज के साथ विवेक ने दिव्यांका के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है.

विवेक ने लिखा- दस साल पहले ये बस एक वादा था..एक सपना था। आज यह जीवनभर का प्यार, सबक और ढेर सारी मस्ती से भरा है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. मैं इसमें कुछ भी बदलना नहीं चाहता हूं.. किसी चीज़ के बदले इसे छोड़ना नहीं चाहेंगा. यह हमारे नाम...हमने साथ मिलकर जो कुछ भी बनाया है और आगे आने वाले हर नए अध्याय के नाम..विवेक ने अपनी पोस्ट को रोमांटिक फील कराने के लिए बैकराउंड में एक रोमांटिक सॉन्ग 'दिलदारा दिलदारा, ये रत्ती भर का जग सारा'... एड किया है.

जैसे ही विवेक ने इस पोस्ट को शेयर किया तो फैंस भी कपल को विश करते हुए उन पर अपना प्यार बरसाने लगे. बहुत सारे फैंस ने उन्हें अपना फेवरेट कपल बताया है. अनेक लोगों ने 10 साल के इस सफर में एक दूसरे के लिए प्यार और रिस्पेक्ट देने के लिए उनकी प्रशंसा की है.

दिव्यांका ने भी पति की इस पोस्ट पर अपना क्विक रिएक्शन दिया है. दिव्यांका ने कमेंट बॉक्स में 'हैप्पी एनिवर्सरी' लिख कर स्वीट कमेंट किया है.
