Close

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लिया उज्जैन के बाबा महाकाल का आशीर्वाद, शामिल हुईं भस्म आरती में, बोलीं- जब भी मन विचलित होता है तो यहां आ जाती हूं (Anupama fame Actress Rupali Ganguly Took Blessings Of Baba Mahakal Ujjain Participated In Bhasma Aarti)

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Anupama fame Actress Rupali Ganguly) आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshar Temple) पहुंची. एक्ट्रेस ने आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती अटैंड की और पूजा अर्चना करने के बाद एक्ट्रेस ने बाबा का आशीर्वाद भी लिया.

Rupali Ganguly

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली किसी परिचय की मोहताज नहीं है. अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं. आज सुबह भी रुपाली गांगुली उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. वहां पहुंचकर एक्ट्रेस ने बाबा महाकाल की दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुई.

Rupali Ganguly

मंदिर विजिट के दौरान रूपाली गांगुली ने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. नंदी हॉल में बैठ कर एक्ट्रेस भक्ति में लीन दिखाई दीं. रूपाली गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं महाकाल की कृपा से हूं. जब भी मैं विचलित या परेशान होती हूं तो बाबा के दरबार में उनके दर्शन करने आ जाती हूं.

Rupali Ganguly

महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं रुपाली रेड कलर की साड़ी में नजर आई. भस्मारती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस ने बाबा की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया. पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से उप प्रशासक ने शॉल पहनाकर रुपाली का सत्कार किया.

Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा - मैं आज जो भी हूं, वो बाबा महाकाल की कृपा से हूं. जब भी मन विचलित होता है या ममैं परेशान होती हूं तो यहां आ जाती हूं बाबा के पास. भस्म आरती से मिलने वाले उस अद्भुत अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Rupali Ganguly

रूपाली गांगुली ने ये भी कहा- मैं साल 2020 में पहली बार महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आई थी. तभी मुझे टीवी शो 'अनुपमा' के लिए कॉल आया था. इसे तो मैं बाबा का आशीर्वाद ही मानती हैं. कोशिश करती हूं कि हर दो महीने में बाबा के दर्शन के लिए आऊं. इसके बाद मैं जनवरी 2024 और 2025 में भी बाबा का आशीर्वाद लेने यहां आई थी.

Share this article