Close

हसबैंड गौरव कपूर के साथ हनीमून पर निकली कृतिका कामरा, शेयर की तस्वीरें, देखें वायरल फोटोज (Kritika Kamra Honeymoon Photos With Husband Gaurav Kapoor Share Photos Viral On Social Media)

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे न्यूली वेड्स कपल कृतिका कामरा और गौरव कपूर (Newly Weds Couple Kritika Kamra-Gaurav Kapoor) इन दोनों हनीमून (Honeymoon) पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हनीमून वेकेशन (Honeymoon Vacation) की कई फोटोज शेयर की है.

Kritika Kamra

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपने हसबैंड गौरव कपूर के साथ खास पलों को लुत्फ ले रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हसबैंड गौरव कपूर के साथ हनीमून वेकेशन की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों में न्यूली वेड्स कपल एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहा है.

Gaurav Kapoor

हनीमून वेकेशन की इन फोटो सीरीज में कृतिका कामरा ने अपनी सेल्फी लेते हुए कुछ फोटो शेयर की है. दूसरी फोटो उनके हसबैंड गौरव कपूर की हैं. जो स्विमिंग के बाद ब्रेकफास्ट करने की तैयारी में हैं.

Kritika Kamra and Gaurav Kapoor

तीसरी फोटो में न्यूली वेड्स कपल एक साथ बैठा हुआ क्वालिटी टाइम बिता रहा है. बाकी की फोटोज में कृतिका स्विमिंग करते हुए, बिकिनी पहनकर पोज देते हुए, टेस्टी फूड का लुत्फ लेते हुए और आराम करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Kritika Kamra

फोटोज की सीरीज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- जमकर पार्टी की और धीरे-धीरे खुद को रिकवर किया. मार्च काम से लेकर शादी, धूप, स्विमिंग और खाने-पीने के बीच गुजर गया. अब फिर से काम पर लौट आई हूं, लेकिन अब भी उस प्यार भरे समय को महसूस कर रही हूं.

Kritika Kamra

कृतिका की ये हनीमून फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हमेशा की तरह फैंस इन फोटोज पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Kritika Kamra

बता दें कि कृतिका और गौरव ने 11 मार्च को अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की उपस्थिति में शादी रचाई. कपल ने बहुत सिंपल तरीके से अपने घर रजिस्टर्ड मैरिज की. बाद अपने दोस्तों और कलीग्स के लिए रिसेप्शन होस्ट किया था

Share this article